33 दिनों के भीतर कुल 5 स्टार क्रिकेटरों ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास, विश्व क्रिकेट में मची खलबली

Published : Jun 10, 2025, 12:26 PM IST
ind vs wi match

सार

दिग्गज क्रिकेटरों का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने के भीतर कई बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। फॉर्म में होते हुए भी खिलाड़ी रिटायर हो रहे हैं।

Sports Desk: क्रिकेट फैंस के लिए पिछले कुछ महीने कुछ खास नहीं रहा है। एक के बाद एक बड़े क्रिकेटर्स रिटायर होते जा रहे हैं। दिग्गज क्रिकेटरों के अलविदा कहने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते मई महीने में टीम को बड़ा झटका लगा था। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहा था। इसके अलावा विदेशी खिलाड़ी भी इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते जा रहे हैं। क्रिकेट में संन्यास की ये आंधी विश्व क्रिकेट में खलबली मचा दी है।

टीम इंडिया के लिए जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास लिया, तो सभी फैंस निराश हो गए। उनके अचानक फैसले ने झकझोर दिया। 7 मई को हिटमैन रोहित ने संन्यास ले लिया। उसके ठीक 5 दिन के बाद 12 मई को किंग कोहली टेस्ट को अलविदा बोल दिए। भारतीय टीम के लिए दोनों खिलाड़ियों ने शानदार योगदान दिए हैं। टीम इंडिया को दोनों ने मिलकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। उनके जाने से अब युवा खिलाड़ियों को मौका मिलेंगे। उनके लिए नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि, दोनों की जगह लेना किसी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा।

विदेशी क्रिकेटर भी लगातार ले रहे संन्यास का फैसला

भारत के अलावा विदेशी क्रिकेटर भी संन्यास ले रहे हैं। 23 मई को श्रीलंका के अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपनी टीम के लिए बड़े योगदान दिए। उन्हें कई बार उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उसके बावजूद भी वो टीम के साथ खड़े रहे। श्रीलंका क्रिकेट के लिए यह एक बहुत बड़ा झटका है। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी टेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट ले लिया। 2 जून को उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया। हालांकि, वो टी20i में अभी भी खेलते नजर आएंगे।

फॉर्म में होते हुए भी रिटायर हो रहे हैं क्रिकेटर

इतना ही नहीं, विदेशी खिलाड़ियों के संन्यास में एक और बड़ा नाम साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन का आता है। हाल ही में उन्होंने भी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। उनके जाने से टीम को भारी क्षति हुई है। खासकर टी20i क्रिकेट में वो बहुत घातक बल्लेबाज माने जाते थे। ऐसे में उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी। अब उनके बाद संन्यास की लिस्ट में वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन का नाम आता है। 29 साल की उम्र में ही पूरन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया। IPL 2025 में उन्होंने सबसे ज्यादा 40 छक्के मारे थे। हालांकि, क्लासेन और पूरन के रिटायरमेंट के पीछे फ्रेंचाइजी क्रिकेट माना जा रहा है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 19 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, प्लेऑफ की उम्मीद बचाने उतरेगी राजस्थान
Kal Ka Match Kon Jeeta, 18 May 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs CSK, जानें 63वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स