धोनी का फार्म हाउस है इतना बड़ा कि गार्ड को छोड़ने के लिए भी बाइक से खुद आते हैं माही भाई- देखें वीडियो

Published : Jul 04, 2023, 09:35 AM ISTUpdated : Jul 04, 2023, 09:39 AM IST
video-of-MS-Dhoni-giving-his-security-guard-lift-on-his-bike

सार

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं, ऐसे में हम आपको दिखाते उनका एक थ्रो बैक वीडियो जिसमें एक बार फिर धोनी ने दिल जीत लिया। 

स्पोर्ट्स डेस्क: महेंद्र सिंह धोनी देश के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक है। ना सिर्फ उनके खेल को लेकर बल्कि उनके शांत स्वभाव और दूसरों के प्रति उनके व्यवहार को लेकर भी हमेशा उनकी तारीफ की जाती है। वह सभी से बड़े आदर और सम्मान के साथ पेश आते हैं, जिसके चलते लोग भी उन्हें खूब पसंद करते हैं। अब एमएस धोनी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह झारखंड में रांची में अपने फार्म हाउस में अपने सुरक्षा गार्ड को बाइक पर बिठाकर लिफ्ट देते नजर आ रहे हैं।

गार्ड को बाहर तक खुद छोड़ने आए धोनी

ट्विटर पर MAHIYANK ™ नाम से बने हैंडल पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें धोनी अपने रांची के फार्म हाउस में एक चौड़ी सड़क पर बाइक चलाते हुए दिख रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड बाइक पर उनके पीछे बैठा हुआ है। इस वीडियो को देखकर तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी का फार्म हाउस कितना बड़ा होगा कि अपने सिक्योरिटी गार्ड को गेट तक छोड़ने के लिए भी उन्हें बाइक का इस्तेमाल करना पड़ता है। इतना ही नहीं वीडियो बनाते हुए फैंस एम एस धोनी को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।

 

 

यूजर्स बोले माही भाई दिल जीत लिया

एमएस धोनी का यह वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है, बल्कि 2020 में कोरोना महामारी के दौरान का है। ऐसे में धोनी गेट तक अपने फैंस से मिलने नहीं आए, लेकिन दूर से उन्हें स्माइल करते हुए निकल कर गए। इस वीडियो में धोनी ब्लैक कलर की स्लीवलेस टी शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। हाल ही में धोनी का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह फ्लाइट में अपनी वाइफ साक्षी धोनी के साथ बैठे हुए कैंडी क्रश गेम खेलते हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि धोनी इस साल 7 जुलाई 2023 को अपना 41वां जन्मदिन मनाएंगे। उनकी कप्तानी में इसी साल सीएसके ने 5वीं आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी।

और पढ़ें- क्या खत्म हो जाएगा विराट कोहली और रोहित शर्मा का टी20 करियर? रिपोर्ट्स में दावा- इस साल के आखिरी तक लें सकते है रिटायरमेंट

PREV

Recommended Stories

T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को मिले 3 Good News, काम कर गया न्यूजीलैंड सीरीज
WPL 2026: Smriti Mandhana vs Jemimah Rodrigues में कौन है सबसे ज्यादा स्टाइलिश कप्तान