Virat Kohli: 2027 वर्ल्ड कप के बाद जानें कौन खिलाड़ी लेगा विराट कोहली की जगह!

Published : Apr 30, 2026, 05:36 PM IST

माना जा रहा है कि विराट कोहली 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि वनडे में भारत के लिए नंबर 3 पर उनकी जगह कौन लेगा?

PREV
14
कोहली की जगह लेने की चर्चा
विराट कोहली वर्ल्ड क्रिकेट में एक ब्रांड हैं। खासकर वनडे में नंबर 3 पर उनके रिकॉर्ड असाधारण हैं। उम्र को देखते हुए चर्चा है कि वह 2027 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो उनकी जगह कौन लेगा? टीम में श्रेयस अय्यर (नंबर 4), केएल राहुल (नंबर 5) और हार्दिक पंड्या (नंबर 6) अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। अब नजरें कोहली के उत्तराधिकारी पर हैं।
24
नंबर 3 की रेस में तिलक वर्मा
युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को नंबर तीन का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वह अपनी तूफानी बैटिंग से किसी भी बॉलिंग अटैक को ध्वस्त कर सकते हैं। क्रीज पर आते ही बड़े शॉट्स खेलना उनकी खासियत है। विश्लेषकों के मुताबिक, वह वनडे में भारत के लिए एक बेहतरीन नंबर 3 विकल्प हो सकते हैं।
34
तिलक वर्मा के रिकॉर्ड्स
तिलक के पास सिर्फ आक्रामक खेल ही नहीं, बल्कि शानदार तकनीक भी है। वह तेज और स्पिन, दोनों को बखूबी खेलते हैं। उन्होंने भारत के लिए 49 T20 मैचों में 44.81 की औसत से 1389 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे के 5 मैचों में उन्होंने एक हाफ सेंचुरी के साथ 68 रन बनाए हैं।
44
टीम इंडिया का भविष्य
तिलक वर्मा ने अपना आखिरी वनडे मैच 6 दिसंबर, 2025 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। T20 में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले तिलक को वनडे टीम से बाहर रखना मुश्किल है। फैंस को उम्मीद है कि वह कोहली के सही उत्तराधिकारी साबित होंगे और 2027 वर्ल्ड कप के बाद मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Read more Photos on

Recommended Stories