IPL में गतिमान एक्सप्रेस से भी तेज गति से फिफ्टी लगाने वाले 5 योद्धा

Published : May 31, 2025, 05:30 PM IST

IPL 2025 अब खिताबी भिड़ंत की ओर जा रहा है। इस सीजन अब तक कई ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने सामने वाले गेंदबाजों की हवा निकाली है। आईए उन 5 बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने सबसे तेज फिफ्टी लगाई है।

PREV
17
IPL 2025 की मची धूम

इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन अब अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में अब खिलाड़ियों के बीच और कांटेदार टक्कर देखने को मिल रहे हैं।

27
सबसे तेज फिफ्टी वाले बल्लेबाज

इसी बीच आज हम आपको उन 5 बल्लेबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस सीजन में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

37
1. यशस्वी जायसवाल

नंबर 1 पर राजस्थान रॉयल्स के घातक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। इस बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया। उनके नाम 13 गेंदों पर KKR के खिलाफ यह कारनामा करने का रिकॉर्ड है।

47
2. केएल राहुल

दूसरे नंबर पर केएल राहुल का नाम इस सूची में शामिल है। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 गेंदों पर ही अर्धशतक लगाया था। साल 2018 में उन्होंने तब कारनामा किया था।

57
3. पैट कमिंस

नंबर 3 पर पैट कमिंस का नाम आता है। इस ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 अप्रैल 2022 को 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था।

67
4. रोमारियो शेपर्ड

सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में वेस्टइंडीज पॉवर भी शामिल है। रोमारियो शेपर्ड ने साल 2025 आईपीएल सीजन में RCB के लिए खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 गेंदों पर फिफ्टी लगाया है।

77
5. यूसुफ पठान

पांचवें नंबर पर यूसुफ पठान ने अपना नाम दर्ज कराया है। 24 मई 2014 को यूसुफ ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता में 15 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।

Read more Photos on

Recommended Stories