क्या खाकर गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हैं वैभव सूर्यवंशी, धुरंधर क्रिकेटर ने खुद बताई 'सीक्रेट डाइट'

Published : Apr 01, 2026, 10:39 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi secret diet

सार

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। उनकी पारी से RR ने CSK को हराया। संजय बांगर और सबा करीम ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की है। इसी बीच, खुद सूर्यवंशी ने खुलासा करते हुए बताया कि पिच पर उतरने से पहले आखिर उन्होंने क्या खाया था। 

Vaibhav Sooryavanshi Secret Diet: भारत के उभरते धुआंधर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में गुवाहाटी में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इस युवा खिलाड़ी ने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। उनकी इस तेज पारी की बदौलत राजस्थान ने महज 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैच के बाद मजेदार बातचीत

मैच के बाद ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत के बीच एक दिलचस्प बातचीत हुई। जुरेल ने युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत बढ़िया खेले, युवा खिलाड़ी।” इस पर सूर्यवंशी ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “हां आज राजभोग मिठाई खाकर फील्ड पर उतरा था।”

15 गेंदों में फिफ्टी: रिकॉर्डतोड़ पारी

सूर्यवंशी का एक आसान कैच शून्य पर छूट गया, लेकिन इसके बाद तो उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए CSK के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। 15 गेंद में 50 रन बनाने वाले सूर्यवंशी ने 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। उनकी इस पारी की बदौलत RR ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 74 रन बना लिए। हालांकि, वह जल्दी आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच पूरी तरह RR के पक्ष में जा चुका था।

संजय बांगर की भविष्यवाणी

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने इस युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महज 15 साल की उम्र में सूर्यवंशी ने निडर बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े गेंदबाजों को दबाव में डाल दिया। बांगर के मुताबिक, इस खिलाड़ी की शुरुआत को देखकर लगता है कि यह सीजन उसके लिए बेहद खास रहने वाला है।

सबा करीम ने भी की तारीफ

पूर्व विकेटकीपर सबा करीम ने भी सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की सराहना करते हुए कहा, सूर्यवंशी ने पिछले सीजन की फॉर्म को जारी रखा है। वह आक्रामक और समझदारी भरी बल्लेबाज़ी कर रहे हैं। उनका स्ट्राइक रेट 250+ रहा है। करीम के अनुसार, जैसे-जैसे यह खिलाड़ी अनुभव हासिल करेगा वह और बेहतर होता जाएगा।

निडर बल्लेबाजी बनी सबसे बड़ी ताकत

सूर्यवंशी की सबसे बड़ी खासियत उनकी निडर बल्लेबाजी है। वह तेज और स्पिन दोनों तरह के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाते हैं और हर मौके पर बाउंड्री लगाने की कोशिश करते हैं। उनकी यही शैली उन्हें खास बनाती है और आने वाले मैचों में भी उनसे बड़ी पारियों की उम्मीद की जा रही है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IPL 2026: किस फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हैं? विदेशी प्लेयर्स का पूरा हिसाब-किताब
Womens Cricket Record: न्यूज़ीलैंड ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे बड़ा रन चेज कर रचा इतिहास