Vinod Kambli Web Series: कांबली की जिंदगी पर बनेगी सीरीज, सचिन तेंदुलकर से भी है खास कनेक्शन

Published : Aug 16, 2026, 09:15 AM IST
Vinod Kambli Biopic

सार

Vinod Kambli Web Series: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की जिंदगी पर वेब सीरीज बनने जा रही है। 2019 से इस कहानी पर काम चल रहा है। जानें सीरीज में क्या दिखाया जाएगा, कौन निभाएगा कांबली का किरदार...

Vinod Kambli Biopic: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज विनोद कांबली की संघर्षों से भरी जिंदगी अब पर्दे पर दिखाई जाएगी। कांबली की जिंदगी पर एक वेब सीरीज बनने जा रही है। खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट से सचिन तेंदुलकर से भी कनेक्शन है। शुरुआत में कांबली की जिंदगी पर फिल्म बनाने की योजना थी, लेकिन उनके उतार-चढ़ाव भरे क्रिकेट करियर और निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं को एक फिल्म में समेटना मुश्किल लगा। इसी वजह से मेकर्स ने कहानी को वेब सीरीज के रूप में पेश करने का फैसला किया है।

2019 से लिखी जा रही है कहानी

विनोद कांबली की जिंदगी पर बनने वाली इस वेब सीरीज का नाम 'कांबली' रखा गया है। इसके डायरेक्टर अभिजीत देशपांडे हैं, जबकि इसे 200 नॉट आउट प्रोडक्शंस के रवि भागचंदका प्रोड्यूस कर रहे हैं। यही प्रोडक्शन हाउस सचिन तेंदुलकर पर बनी चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' से भी जुड़ा रहा है। अभिजीत देशपांडे ने बताया कि उन्होंने कांबली की कहानी पर 2019 में काम शुरू किया था। शुरुआत में इसे मराठी फिल्म के तौर पर बनाने का विचार था। लेकिन रिसर्च के दौरान उन्हें महसूस हुआ कि कांबली की जिंदगी में इतना ज्यादा उतार-चढ़ाव और ड्रामा है कि इसे एक फिल्म में समेटना आसान नहीं होगा। इसी वजह से प्रोजेक्ट को वेब सीरीज में बदलने का फैसला किया गया। सीरीज हिंदी में बनाई जाएगी, ताकि कांबली की कहानी ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

सिर्फ क्रिकेट नहीं, संघर्ष की कहानी होगी

इस सीरीज में कांबली के शानदार क्रिकेट करियर, उनकी प्रतिभा और उपलब्धियों के साथ-साथ निजी जिंदगी की चुनौतियों को भी दिखाया जाएगा। मेकर्स की कोशिश है कि उनकी कहानी को केवल विवादों और सुर्खियों तक सीमित न रखा जाए। कहानी में यह दिखाने की कोशिश होगी कि कैसे एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की और फिर जिंदगी में कई मुश्किल दौर का सामना किया।

और पढे़ं- विनोद कांबली की आर्थिक तंगी, क्या घर से बेघर हो जाएंगे?

कौन निभाएगा विनोद कांबली का किरदार?

फिलहाल सीरीज की कास्टिंग पूरी नहीं हुई है। मेकर्स ऐसे नए चेहरे की तलाश में हैं, जो सिर्फ कांबली की शक्ल-सूरत से ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व और अंदाज से भी मेल खाता हो।

नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'कांबली' की शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है। मेकर्स इसे करीब 3 से 4 महीने में पूरा करने प्लान बना रहे हैं। अगर सब कुछ तय प्लान के मुताबिक चलता है, तो सीरीज की शूटिंग पूरी होने के बाद इसे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जा सकता है।

विनोद कांबली को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. विनोद कांबली की जिंदगी पर बनने वाली वेब सीरीज का नाम क्या है?

वेब सीरीज का नाम 'कांबली' रखा गया है।

2. विनोद कांबली की वेब सीरीज की शूटिंग कब शुरू हो सकती है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शूटिंग नवंबर 2026 से शुरू हो सकती है।

3. क्या सचिन तेंदुलकर वेब सीरीज में नजर आएंगे?

फिलहाल सचिन तेंदुलकर के सीरीज में खास रोल या कैमियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

वनडे वर्ल्ड कप 2027 का मास्टर प्लान! गांधी जयंती से शुरू हो सकता है टूर्नामेंट, जानें पूरा शेड्यूल
IND vs SL Test Day 2: क्या दूसरे दिन भी भारत का रहेगा दबदबा? जानें राहुल की बल्लेबाजी पर बड़ा अपडेट