भारत छोड़ क्या लंदन शिफ्ट हो जाएंगे विराट और अनुष्का? सामने आई चौंकाने वाली वजह

Published : Apr 26, 2025, 07:43 PM ISTUpdated : Apr 26, 2025, 07:47 PM IST
Virat Kohli Anushka Sharma

सार

Virat-Anushka: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा काफी समय से भारत छोड़ लंदन में अपना जीवन जी रहे हैं। पिछले साल उनके बेटे का जन्म भी हुआ था। इसके पीछे की असली सच्चाई सामने आई है। 

Virat-Anushka London Plan: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को पॉवरफुल कपल माना जाता है। फिलहाल दोनों इस समय लंदन में अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। अपने देश की मिट्टी को छोड़ वो शांति से जीवन जीने में लगे हुए हैं। साल 2024 में विराट और अनुष्का ने भारत छोड़ लंदन जाने का प्लान कर लिया था और चले भी गए। हालांकि, काम को लेकर दोनों कई बार अपने देश आते भी हैं। इसके बीच अब दोनों को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके लंदन में शिफ्ट की वाली बात पर खुलासे हुए हैं।

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति डॉ श्रीराम नेने एक हेल्थ एंड वेलफेयर नाम से यूट्यूब चैनल चला रहे हैं। उन्होंने अपने चैनल के माध्यम से हाल ही में रणबीर इलाहाबादिया के साथ इंटरव्यू किया था, जिसमें विराट कोहली को लेकर कई सारी बातें हुई थीं। दोनों ने किंग विराट की जमकर तारीफ की थी। इन्हीं सब के बाद नेने ने विराट की बीवी अनुष्का शर्मा के साथ अपनी पुरानी बातचीत का जिक्र किया।

अनुष्का शर्मा से बातचीत को लेकर डॉ नेने ने क्या कहा?

माधुरी के पति डॉ नेने ने रणबीर इलाहाबादिया से इंटरव्यू के दौरान कहा "आपको मैं कुछ जानकारी देता हूं, एक दिन मैंने अनुष्का शर्मा के साथ फेस टू फेस बातचीत की। वह बातें बेहद दिलचस्प रही। वे लंदन शिफ्ट होने को लेकर विचार विमर्श करने में लगे थे। इसके पीछे का मुख्य कारण वो यहां अपनी सफलता को खुलकर नहीं जी सकते हैं। उन दोनों की हम सराहना करते हैं। दोनों जो भी फैसले लेते हैं, वो सभी के लिए एक सिख होती है। लेकिन, हम इस मामले में अलग हो जाते हैं।"

लंदन जाने के लिए क्यों विराट-अनुष्का ने किया प्लान?

डॉ नेने ने आगे भी विराट और अनुष्का के बारे में बताया, कि वे अपने बच्चों को भारत की चमक दमक से दूर रखना चाहते हैं। ऐसे में उन्होंने लंदन जाने का प्लान किया। "सभी लोगों के साथ मुझे घुलमिल जाने की पुरानी आदत है। मैं हमेशा चिल रहता हूं। लेकिन, उस जगह पर भी काफी चुनौती हो जाती है। एक सेल्फी मोमेंट हमेशा से बना हुआ रहता है। यह बुरी बात नहीं है, लेकिन जब कोई समय ऐसा आ जाता है, कि जब यह दखलंदाजी हो जाता है। विराट और अनुष्का काफी अच्छे प्यारे कपल हैं। वे अपने बच्चों को नॉर्मली लाइफ देना चाहते हैं।"

 

PREV

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 7th April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच है, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 6th April 2026: KKR vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 12वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच