विराट कोहली ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
भले ही विराट फील्डिंग नहीं कर पाए, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने इतिहास रच दिया। कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब उनके नाम MI के खिलाफ 1,030 रन हैं। विराट और फिल साल्ट के बीच 120 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। यह टी-20 क्रिकेट में विराट की 47वीं 'सेंचुरी पार्टनरशिप' थी, जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया है।