
Mohammed Shami On Virat Kohli Spiritual Journey: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अक्सर वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेते हैं। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद भी दोनों वृंदावन पहुंचे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि क्या विराट कोहली की आध्यात्मिक सोच के पीछे अनुष्का शर्मा का प्रभाव है? अब इस पूरे मामले पर विराट के लंबे समय तक टीममेट रहे मोहम्मद शमी ने अपनी राय रखी है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद शमी से पूछा गया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर मंदिरों और संतों के दर्शन करने जाते हैं, इस पर उनकी क्या राय है? इस सवाल का जवाब देते हुए शमी ने कहा कि विराट कोहली हमेशा से अपनी आस्था को लेकर गंभीर रहे हैं। यह कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि विराट अपने धार्मिक विश्वास के लिए समय निकालते हैं और पूरी श्रद्धा व अनुशासन के साथ अपनी आध्यात्मिक दिनचर्या का पालन करते हैं। शमी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि कोई व्यक्ति अपनी आस्था को महत्व देता है। विराट हर काम को एक सिस्टम और अनुशासन के साथ करते हैं और उनकी आध्यात्मिक यात्रा भी उसी का हिस्सा है।
जब शमी से पूछा गया कि क्या अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को अध्यात्म की ओर प्रेरित किया है, तो उन्होंने साफ कहा कि अगर पति-पत्नी एक-दूसरे को अच्छे कामों के लिए मोटिवेट करते हैं, तो इसमें किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह दोनों की पर्सनल लाइफ का मामला है और किसी को भी इस पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। अगर कोई व्यक्ति किसी संत, गुरु या भगवान में विश्वास रखता है, तो उसकी आस्था का सम्मान किया जाना चाहिए।
और पढे़ं- बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं ये 9 भारतीय क्रिकेटर्स, देखें पूरी लिस्ट
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पिछले कुछ सालों से समय-समय पर वृंदावन जाकर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करते रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने इसी साल गुरू दीक्षा भी ली हैं। फिलहाल विराट कोहली सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी में जुटे हैं, जबकि मोहम्मद शमी भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।
1. मोहम्मद शमी ने विराट कोहली की आस्था पर क्या कहा?
शमी ने कहा कि विराट हमेशा से अपनी आस्था को लेकर गंभीर रहे हैं और यह उनके जीवन का पुराना हिस्सा है।
2. क्या शमी ने माना कि अनुष्का शर्मा ने विराट को अध्यात्म की ओर प्रेरित किया?
शमी ने कहा कि अगर पति-पत्नी एक-दूसरे को अच्छे कामों के लिए प्रेरित करते हैं, तो इसमें कोई गलत बात नहीं है।
3. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा किस संत के दर्शन करने जाते हैं?
दोनों अक्सर वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।