Virat Kohli: 11 साल बाद कोहली पर लगा ये 'दाग'! लगातार 3 पारियों में फ्लॉप, फिर भी रचा इतिहास

Published : Nov 16, 2026, 03:36 PM IST
Virat Kohli Unwanted Record

सार

Virat Kohli Unwanted Record: न्यूजीलैंड में 5 मैचों की सीरीज में सिर्फ 86 रन बनाकर भी कोहली टॉप स्कोरर बने। जानिए 11 साल बाद उनके नाम कौन सा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

Virat Kohli Unwanted Record vs New Zealand: क्रिकेट की दुनिया में अगर किसी खिलाड़ी के नाम के साथ 'अजूबा' शब्द सबसे ज्यादा फिट बैठता है, तो वो हैं विराट कोहली। जरा सोचिए, क्या कोई बल्लेबाज 5 मैचों की वनडे सीरीज में कुल मिलाकर सिर्फ 86 रन बनाए, लगातार तीन बार 10 रन का आंकड़ा भी पार न कर पाए और फिर भी अपनी टीम का नंबर-1 बल्लेबाज बन जाए? सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। भारत ने कीवियों को उनके घर में 3-1 से वनडे सीरीज तो हरा दी, लेकिन इस जीत के बीच विराट कोहली के करियर में 11 साल बाद एक ऐसा मोड़ आया, जिसने फैंस को हैरान भी किया और खुश होने का मौका भी दिया। आइए जानते हैं कि न्यूजीलैंड की पिचों पर विराट कोहली का क्या अनचाहा रिकॉर्ड बना...

विराट कोहली की धमाकेदार शुरुआत, लेकिन फिर लग गया 'ब्रेक'

सीरीज की शुरुआत ऑकलैंड के ईडन पार्क से हुई थी। पहले ही मैच में विराट कोहली अपने पुराने रंग में दिखे। उन्होंने कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और सिर्फ 51 गेंदों में 74 रन ठोक दिए। उस पारी के बाद हर कोई कहने लगा था कि 'किंग' वापस आ गया है और उन्हें किसी प्रैक्टिस की जरूरत नहीं है। लेकिन, किसे पता था कि पूरी सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की तरफ से यही इकलौता अर्धशतक (Half-Century) रहने वाला है। तीसरा मैच बारिश में धुल गया और बाकी के बचे तीनों मैचों (वेलिंगटन और माउंट माउंगानुई) में न्यूजीलैंड की उछाल भरी पिचों ने कोहली को खूब परेशान किया।

11 साल बार लगातार 3 पारियों में दहाई आंकड़ें तक नहीं पहुंचे कोहली

दूसरे मैच में कोहली सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए। चौथे मुकाबले में तो उनका खाता भी नहीं खुला और 0 रन पर आउट हो गए। आखिरी मैच में भी वो 7 गेंदों पर 5 रन ही बनाकर चलते बने। मैथ्यू फिशर की एक उछलती हुई गेंद पर पुल शॉट खेलने के चक्कर में कोहली विकेटकीपर टिम सीफर्ट को कैच थमा बैठे। इस तरह 2015 के बाद यानी पूरे 11 साल में पहली बार ऐसा हुआ, जब विराट कोहली लगातार तीन वनडे पारियों में दहाई का आंकड़ा (Double Digit) भी नहीं छू सके। पूरी सीरीज में उनका औसत महज 21.50 का रहा।

किंग कोहली ने फिर भी रचा इतिहास

कहते हैं न कि बड़ा खिलाड़ी जब खराब दौर से गुजरता है, तब भी रिकॉर्ड्स उसका पीछा नहीं छोड़ते हैं। 38 साल के हो चुके विराट कोहली ने इस सीरीज में सिर्फ 86 रन बनाकर भी दो ऐसे कीर्तिमान बना दिए, जो उन्हें दुनिया के बाकी बल्लेबाजों से अलग खड़ा करते हैं। विराट कोहली वनडे क्रिकेट के इतिहास में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13,000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड ध्वस्त

वेलिंगटन में अपनी छोटी सी पारी के दौरान ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग (1,971 रन) को पीछे छोड़ दिया। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड विराट के नाम है। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि पूरी सीरीज में गेंदबाजों का इतना दबदबा था कि दोनों टीमों के बल्लेबाज एक-एक रन के लिए तरस गए। यही वजह रही कि 86 रन बनाकर भी विराट कोहली पूरी सीरीज में भारत के टॉप स्कोरर रहे!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Virat Kohli vs Rohit Sharma: न्यूजीलैंड सीरीज में किसने बनाए Records? किसके नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड
IND vs NZ: RO-KO के फ्लॉप शो पर उठे सवाल तो क्या बोला पूर्व क्रिकेटर?