IPL में फीका रहा, फिर भी टीम इंडिया में वापसी... आखिर कौन हैं मयंक यादव, जिन पर जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिर जताया गया भरोसा?

Published : Jul 22, 2026, 01:52 PM ISTUpdated : Jul 22, 2026, 01:55 PM IST
Who is Mayank Yadav

सार

Who is Mayank Yadav: आईपीएल 2026 में एक भी विकेट नहीं लेने के बावजूद मयंक यादव की टीम इंडिया में वापसी हुई। जानिए कौन हैं मयंक यादव और क्यों मिला जिम्बाब्वे दौरे का मौका। मयंक यादव की खास बातें।

India vs Zimbabwe T20 Series 2026: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होने जा रही है। एक तरफ सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है, वहीं भारतीय स्क्वॉड में सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वह हैं तेज गेंदबाज मयंक यादव। वजह साफ है, आईपीएल 2026 में उनके खाते में एक भी विकेट नहीं आया, इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा कायम रखा।

कौन हैं मयंक यादव?

मयंक यादव भारतीय क्रिकेट के उन युवा तेज गेंदबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी रफ्तार से बहुत कम समय में पहचान बनाई। दिल्ली से आने वाले मयंक ने घरेलू क्रिकेट में लगातार 145 से 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से गेंदबाजी कर सभी का ध्यान खींचा। इसके बाद आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने अपनी गति और आक्रामक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया।

चोट ने रोकी रफ्तार, लेकिन नहीं टूटा भरोसा

मयंक का करियर जितनी तेजी से आगे बढ़ा, चोटों ने उतनी ही जल्दी उनकी राह मुश्किल भी बनाई। फिटनेस समस्याओं की वजह से उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। इसी कारण वह टीम इंडिया से भी बाहर हो गए। अब लगभग दो साल बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है, जो इस बात का संकेत है कि टीम मैनेजमेंट अब भी उनकी क्षमता पर पूरा भरोसा करता है।

IPL 2026 रहा निराशाजनक

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए आईपीएल 2026 में मयंक ने चार मुकाबले खेले, लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। हालांकि सिर्फ आंकड़ों से उनकी गेंदबाजी का आकलन करना सही नहीं होगा। इससे पहले 2024 के सीजन में उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लेकर अपनी अलग पहचान बनाई थी, जबकि 2025 में दो मैचों में दो विकेट अपने नाम किए थे। यही प्रदर्शन आज भी उन्हें भारतीय क्रिकेट के सबसे रोमांचक तेज गेंदबाजों में शामिल करता है।

ये भी पढ़ें- युवा बदल सकते हैं भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, जिम्बाब्वे दौरे पर इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी नजर

भारत के लिए अब तक कैसा रहा प्रदर्शन?

मयंक यादव ने अक्टूबर 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था। अपने शुरुआती तीन मुकाबलों में उन्होंने कुल चार विकेट लेकर शानदार शुरुआत की थी। उनकी तेज रफ्तार और अतिरिक्त उछाल ने बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया और क्रिकेट विशेषज्ञों ने उन्हें भारत के भविष्य के तेज गेंदबाजों में गिना।

ये भी पढ़ें- गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट अनुष्का, नंगे पैर कीचड़ में चलते आए नजर

जिम्बाब्वे दौरे पर होगी सबकी नजर

भारत की युवा टीम जिम्बाब्वे में नई शुरुआत करने उतरेगी, लेकिन सबसे बड़ी निगाहें मयंक यादव पर रहेंगी। अगर उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है, तो यह उनके लिए सिर्फ वापसी का नहीं, बल्कि खुद को दोबारा साबित करने का भी सुनहरा अवसर होगा। भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि अपनी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी के दम पर मयंक एक बार फिर वही असर छोड़ें, जिसने उन्हें पहली बार सुर्खियों में पहुंचाया था।

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

गुरु पूर्णिमा से पहले प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे विराट अनुष्का, नंगे पैर कीचड़ में चलते आए नजर
दिल्ली में आलीशान बंगला, 300 करोड़ों की दौलत! ऐसी है गौतम गंभीर की लग्जरी लाइफ