कौन हैं CSK की मालकिन रूपा गुरुनाथ? जिनसे धोनी ने वीडियो कॉल पर कहा- मुझे रिलीज कर दो

Published : Nov 17, 2026, 05:04 PM IST
who is rupa gurunath csk owner ms dhoni ipl retirement video call

सार

MS Dhoni Retirement : एमस धोनी ने वीडियो कॉल पर सिर्फ एक लाइन कही और CSK के खेमे में सन्नाटा छा गया- मेरा नाम भी रिलीज लिस्ट में जोड़ दीजिए। इस फैसले का खुलासा करने वाली रूपा गुरुनाथ कौन हैं, जिनका क्रिकेट और कारोबार की दुनिया में खास नाम है?

चेन्नई. महेंद्र सिंह धोनी के IPL से संन्यास की खबर ने करोड़ों क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया। लेकिन उनके इस फैसले की कहानी का खुलासा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मालकिन रूपा गुरुनाथ ने किया है। उन्होंने बताया कि धोनी ने एक वीडियो कॉल पर बेहद शांत अंदाज में कहा था- लिस्ट में मेरा नाम भी जोड़ दीजिए। इस एक बात ने पूरी टीम को चौंका दिया। आखिर कौन हैं रूपा गुरुनाथ, जिनके सामने धोनी ने अपने IPL करियर को अलविदा कहने का फैसला बताया?

कौन हैं रूपा गुरुनाथ?

  • रूपा गुरुनाथ देश के जाने-माने उद्योगपति और BCCI के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की बेटी हैं। वह कारोबारी परिवार से आती हैं और खुद भी बिजनेस की दुनिया में सक्रिय हैं। वह इंडिया सीमेंट्स लिमिटेड की होल टाइम डायरेक्टर रह चुकी हैं। कंपनी के आधिकारिक दस्तावेजों के मुताबिक, उन्हें उद्योग और कारोबार चलाने का करीब 15 साल का अनुभव रहा है।
  • रूपा ने साइंस से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और एग्जीक्यूटिव MBA की पढ़ाई की।

क्रिकेट की दुनिया में बना चुकी हैं पहचान

रूपा गुरुनाथ का जुड़ाव सिर्फ कारोबार तक सीमित नहीं है। साल 2019 में वह तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) की अध्यक्ष चुनी गई थीं। इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला बनीं। उन्होंने अपने पिता एन. श्रीनिवासन की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। हालांकि, दिसंबर 2021 में उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

धोनी ने वीडियो कॉल पर क्या कहा था?

  • 17 नवंबर 2026 को रूपा ने CSK की ओर से साझा किए गए वीडियो में बताया कि कुछ महीने पहले मुलाकात के दौरान धोनी ने अगले IPL सीजन में खेलने को लेकर अनिश्चितता जताई थी।
  • इसके बाद शनिवार को IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिलीज करने और नई टीम की रणनीति पर वीडियो कॉल हो रही थी। बातचीत के अंत में CSK के मैनेजिंग डायरेक्टर काशी विश्वनाथन खिलाड़ियों की रिलीज लिस्ट पढ़ रहे थे। तभी धोनी ने धीरे से कहा कि लिस्ट में उनका नाम भी जोड़ दिया जाए।
  • रूपा के मुताबिक, यह सुनकर सभी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम को अपना 200 प्रतिशत नहीं दे सकते तो खेलना पसंद नहीं करते।

धोनी की नई भूमिका से जुड़ा रहेगा रिश्ता

धोनी अब IPL 2027 से CSK के मेंटर होंगे। रूपा ने कहा कि टीम में कई युवा खिलाड़ी हैं, जिन्हें धोनी के अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। यानी माही भले ही मैदान पर नहीं उतरेंगे, लेकिन चेन्नई की टीम से उनका रिश्ता आगे भी जारी

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

धोनी के बाद अब अगला नंबर किसका? जानिए कब तक IPL खेलते दिख सकते हैं विराट कोहली और रोहित शर्मा
धोनी के बाद CSK में कौन पहनेगा नंबर-7 की जर्सी, माही किस खिलाड़ी को सौंपेंगे अपनी विरासत?