IND W vs ZIM W: कौन हैं वैष्णवी शर्मा जिन्होंने जिम्बाब्बे टीम में मचाई तबाही, भारत ने 3-0 से जीती सीरिज

Published : Oct 28, 2026, 08:25 PM IST
Vaishnavi Sharma

सार

IND W vs ZIM W 3rd ODI Result: भारत ने स्मृति मंधाना की कप्तानी में जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया। प्रतिका रावल 220 रन के साथ नंबर-1 बैटर और वैष्णवी शर्मा 9 विकेट लेकर टॉप गेंदबाज बनीं।

Vaishnavi Sharma: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज भारत ने जीत ली है। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में मेहमान टीम को 3-0 से क्लीन स्वीप किया। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों, दोनों का दबदबा देखने को मिला। बल्लेबाजी में प्रतिका रावल ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि गेंदबाजी में वैष्णवी शर्मा ने अपनी छाप छोड़ी।

वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्बे की आधी टीम को भेजा पैवेलियन

तीसरे वनडे मुकाबले में भारत की गेंदबाज वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्बे के 5 खिलाड़ियों को आउट किया। उन्होंने जिम्बाब्बे की मुपाचिकवा, बिजा, धुरूरू, मावुंगा और ग्वांजुरा के विकेट झटके। वैष्णवी शर्मा को सीरिज में सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला और उन्होंने 9 विकट लिए। इस तरह उन्होंने गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पोजिशन बनाई। उनके अलावा भारतीय गेंदबाज श्री चरणी, क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

कौन हैं वैष्णवी शर्मा?

  • वैष्णवी शर्मा भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाज हैं।
  • वह भारत की महिला क्रिकेट टीम में अपनी जगह मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
  • 18 दिसंबर, 2005 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पैदा हुईं वैष्णवी अभी सिर्फ 21 साल की हैं।
  • वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने सिर्फ 3 मैच खेले हैं, जिनमें 144 गेंदों में 112 रन देकर 9 विकेट झटके हैं। 5/39 उनका बेस्ट रिकॉर्ड है, जो उन्होंने बुधवार 28 अक्टूबर को वडोदरा में बनाया।
  • वहीं, टी20 में उन्होंने कुल 5 मैच खेलकर 5 विकेट लिए हैं।

तीसरे मैच में जिम्बाब्बे को 8 विकेट से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वडोदरा में खेले गए तीसरे वनडे मैच में जिम्बाब्बे को 8 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम महज 39.5 ओवर में 131 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने सिर्फ 17 ओवर में ही 133 रन बनाते हुए मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। भारत की ओर से प्रतीका रावल ने 59 रन और शेफाली वर्मा ने 51 रन की पारी खेली। हरलीन देओल ने 19 रन का योगदान दिया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs NZ ODI: न्यूजीलैंड सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, BCCI ने क्यों लिया बड़ा फैसला?
ICC: 38 गेंदों में शतक का कमाल! अभिषेक शर्मा बने दुनिया के नंबर-1 T20I बल्लेबाज, किसे पछाड़ा