RCB vs DC WPL Final: तो RCB नहीं दिल्ली जीत सकती थी फाइनल, लास्ट ओवर की चौथी बॉल में ऐसा क्या हुआ?

Published : Feb 06, 2026, 12:22 AM IST
RCB vs DC WPL Final

सार

RCB vs DC WPL Today Match Result: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू महिला प्रीमियर लीग मुकाबले में आज का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

RCB vs DC WPL Final Results: महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के फाइनल में गुरुवार (5 फरवरी) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह मुकाबला वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला गया। RCB ने दूसरी बार WPL ट्रॉफी जीती है। इससे पहले टीम ने 2024 में भी खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, फाइनल ओवर की चौथी गेंद में कुछ ऐसा घटा, जो दिल्ली को भी विनर बना सकता था।

लास्ट ओवर में आखिर ऐसा क्या हुआ?

आखिरी ओवर में बेंगलुरु को 3 बॉल में 4 रन चाहिए थे। राधा यादव ने कवर्स की दिशा में शॉर्ट खेला, लेकिन उनका बैट स्टंप से टकरा गया। एक पल के लिए तो लगा कि वो हिट विकेट हो गई हैं, लेकिन किस्मत ने राधा यादव और आरसीबी का साथ दिया। बैट टकराने के बाद भी गिल्लियां नहीं गिरीं। वहीं, दूसरी तरफ, गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। इसके साथ ही जीत दिल्ली से दूर RCB की झोली में आ गई।

WPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB को 204 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में बेंगलुरु ने यह लक्ष्य आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर लिया। यह WPL इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।

फाइनल में फिर टूटा दिल्ली का सपना

दिल्ली कैपिटल्स एक बार फिर खिताब जीतने से चूक गई। दिल्ली ने चारों सीजन (2023, 2024, 2025 और 2026) में फाइनल खेला, लेकिन हर बार उसे हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि 2023 और 2025 में WPL का खिताब मुंबई इंडियंस (MI) ने जीता था।

चेज की शुरुआत और स्मृति-वोल की ऐतिहासिक साझेदारी

फाइनल मुकाबले में RCB की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने ग्रेस हैरिस (9 रन) का विकेट जल्दी गंवा दिया। उन्हें चिनेले हेनरी ने बोल्ड किया। इसके बाद कप्तान स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल ने पारी संभाली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 92 गेंदों पर 165 रन की साझेदारी हुई। यह महिला प्रीमियर लीग में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।

आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में RCB को जीत के लिए 10 रन चाहिए थे।

  • राधा यादव ने पहली गेंद पर 1 रन लिया
  • नादिन डिक्लर्क ने दूसरी गेंद पर 1 रन जोड़ा
  • इसके बाद राधा यादव ने लगातार दो चौके लगाकर RCB को चैंपियन बना दिया

WPL फाइनल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

  • 87 (41) – स्मृति मंधाना vs DC, वडोदरा 2026
  • 79 (54) – जॉर्जिया वॉल vs DC, वडोदरा 2026
  • 66 (44) – हरमनप्रीत कौर vs DC, ब्रेबोर्न 2025
  • 60 (55)* – नेट साइवर-ब्रंट vs DC, ब्रेबोर्न 2023
  • 57 (37) – जेमिमा रोड्रिग्स vs RCB, वडोदरा 2026

WPL में सबसे बड़ी साझेदारियां

  • 165 रन – स्मृति मंधाना & जॉर्जिया वॉल (RCB) vs DC, 2026
  • 162 रन – मेग लैनिंग & शेफाली वर्मा (DC) vs RCB, 2023
  • 146 रन – जेस जोनासेन & शेफाली वर्मा (DC) vs RCB, 2025
  • 142 रन – स्मृति मंधाना & जॉर्जिया वॉल (RCB) vs DC, 2026
  • 140 रन – बेथ मूनी & लौरा वोल्वार्ट (GG) vs RCB, 2024

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

RCB vs DC: फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने दिल्ली को हराया, स्मृति-वोल की मैच विनिंग साझेदारी से RCB दूसरी बार चैंपियन
T20 World Cup: सेमी या फाइनल में भारत से भिड़े तो क्या करेंगे? पाक कप्तान का जवाब