Who Won Yesterday's Cricket Match: IND vs WI कल का मैच कौन जीता? 4th T20 मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : Oct 15, 2026, 12:01 AM IST
who won yesterdays cricket match kal ka match kon jeeta ind vs wi 4th t20 match result highlights awards and winner

सार

Kal Ka Match Kaun Jita (कल का मैच कौन जीता), 14th October 2026: जानें IND vs WI मैच का रिजल्ट, विजेता, स्कोरकार्ड, हाइलाइट्स, प्लेयर ऑफ द मैच और मैच के सभी अहम पल।Who won yesterday's cricket match? Get the IND vs WI 4th T20 match result, winner, scorecard, highlights, Player of the Match, and key moments from the India vs West Indies clash.

क्रिकेट में 248 रन का लक्ष्य सामने हो, शुरुआत भी विस्फोटक मिले और फिर भी जीत हाथ से निकल जाए, तो निराशा होना लाजिमी है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कैरेबियाई टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद गेंद से भी कमाल किया और भारत को 24 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर हो गई।

वेस्टइंडीज ने 24 रन से मारी बाजी

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी। इस तरह वेस्टइंडीज ने मुकाबला 24 रन से अपने नाम कर लिया। अब सीरीज का फैसला आखिरी मैच में होगा।

यह भी पढ़ें: IND vs WI: गंभीर को नहीं मिला जीत का तोहफा, अब आखिरी टी20 में होगा सीरीज का फैसला

शाई होप का नाबाद शतक, वेस्टइंडीज ने खड़ा किया विशाल स्कोर

वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली। उन्होंने महज 50 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए, जिसमें 9 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंदों में 33 रन ठोककर रन गति बढ़ाई, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज 247 रन तक पहुंचा।

संजू सैमसन की तूफानी शुरुआत, 23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को संजू सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने सिर्फ 23 गेंदों में 56 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। शुरुआती ओवरों में भारत की रन गति देखकर लग रहा था कि टीम बड़े लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन संजू के आउट होने के बाद बल्लेबाजी की रफ्तार प्रभावित हुई। अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 29 रन बनाए, लेकिन बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

तिलक वर्मा और नीतीश रेड्डी ने जगाई उम्मीद, फिर पलटा मैच

भारत ने बीच के ओवरों में लगातार विकेट गंवाए और टीम दबाव में आ गई। ऐसे समय में तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने 32 गेंदों में 70 रन की साझेदारी कर मुकाबले में वापसी की उम्मीद जगाई। लेकिन अहम समय पर तिलक का विकेट गिरने से भारत की राह फिर मुश्किल हो गई। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा और लक्ष्य तक पहुंचने से भारत को रोक दिया।

Player of the Match कौन बना? कीमो पॉल ने झटके 5 विकेट

वेस्टइंडीज की जीत में गेंदबाज कीमो पॉल की भूमिका निर्णायक रही। उन्होंने 41 रन देकर 5 विकेट लिए और भारतीय बल्लेबाजी की लय बिगाड़ दी। दूसरी ओर, भारतीय गेंदबाज वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे। प्रिंस यादव ने 36 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को भी एक-एक सफलता मिली।

शाई होप के शतक और कीमो पॉल की धारदार गेंदबाजी ने वेस्टइंडीज को सीरीज में वापसी दिला दी। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 निर्णायक मुकाबला होगा। सीरीज 2-2 से बराबर होने के बाद दोनों टीमों के पास ट्रॉफी जीतने का मौका है।

यह भी पढ़ें: IND vs WI: 96 रन पर थे शाई होप, तिलक वर्मा की एक चूक और आखिरी गेंद पर पूरा हो गया शतक!

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

IND vs WI: गंभीर को नहीं मिला जीत का तोहफा, अब आखिरी टी20 में होगा सीरीज का फैसला
अभिषेक शर्मा 1 रन पर, संजू सैमसन ने अकेले मचाई तबाही; 23 गेंदों में ठोके 56 रन