Who Won Yesterday’s Cricket Match, SA vs CAN: कल का मैच कौन जीता, T20 Match Result साउथ अफ्रीका vs कनाडा

Published : Feb 10, 2026, 01:00 AM IST
t20 world cup yesterdays match result

सार

SA vs CAN T20 World Cup Yesterday Match Result: साउथ अफ्रीका बनाम कनाडा टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, जिम्बाब्बे vs ओमान मुकाबले और स्कॉटलैंड vs इटली मुकाबले में कल के मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

T20 World Cup Yesterdays Match Result: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को 57 रन से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में अफ्रीकी टीम की पहली जीत है। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में कनाडा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

साउथ अफ्रीका ने बनाए टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा 213 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। यह मौजूदा टी-20 वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। कप्तान ऐडन मार्करम ने 32 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, डेविड मिलर ने 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन का योगदान दिया। कनाडा की ओर से अंश पटेल ने 3 विकेट झटके।

कनाडा की टीम 156 रन तक ही पहुंच सकी

213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सकी। कनाडा की ओर से नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए, जबकि हर्ष ठाकर ने 33 रन जोड़े। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी ने 4 विकेट झटके। मार्को यानसन को 2 और कगिसो रबाडा को 1 विकेट मिला।

Zimbabwe vs Oman Match Result: जिम्बाब्वे ने 8 विकेट से जीता मैच

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने जीत के साथ आगाज किया। सोमवार को खेले गए ग्रुप बी के मुकाबले में टीम ने ओमान को 8 विकेट से हराया। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ओमान की पूरी टीम 19.5 ओवर में महज 103 रन पर सिमट गई।

13.3 ओवर में हासिल किया टारगेट

104 रन के आसान लक्ष्य को जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। ओपनर ब्रायन बेनेट ने 36 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। इसके अलावा ब्रेंडन टेलर 31 रन बनाकर रिटायर हर्ट हुए। तदिवानाशे मारुमनी ने 21 रन जोड़े। ओमान की ओर से सुफियान टेलर ने 2 विकेट लिए। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है।

Scotland vs Italy Match Result: स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड ने सोमवार को अपनी पहली जीत दर्ज की। ग्रुप सी के मुकाबले में स्कॉटलैंड ने डेब्यू कर रही इटली की टीम को 73 रन से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 207 रन बनाए।

इटली की टीम 134 रन पर सिमटी

207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली की टीम 16.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। इटली के कप्तान वेन मैडसेन कंधे में चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतर पाए। इटली की ओर से बेन मनेंटी ने सबसे ज्यादा 31 गेंदों में 52 रन बनाए। उनके अलावा हैरी मनेंटी ने 37 और जेजे स्मट्स ने 22 रन जोड़े।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 World Cup: घुटनों पर आया पाकिस्तान, अब वर्ल्डकप में 15 फरवरी को ही होगा भारत-पाक मैच
T20 World Cup: पाकिस्तान को करारा तमाचा, ICC ने सिरे से ठुकराईं PCB की 3 बड़ी मांगें, दी 24 घंटे की मोहलत