Who Won Yesterday’s Cricket Match, WI Vs ZIM: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे

Published : Feb 24, 2026, 12:16 AM IST
WI Vs ZIM T20 Match Result

सार

WI vs ZIM T20 World Cup Yesterday Match Result: सोमवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का चौथा मैच वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे में खेला गया। इस मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

WI vs ZIM T20 Match Result: वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप के चौथे सुपर-8 मैच में जिम्बाब्वे को 107 रनों के बड़े अंतर से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। मुकाबला सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में हुआ, जहां जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। 20 ओवरों में वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए। शिमरोन हेटमायर ने सिर्फ 34 गेंदों में 85 रन की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 7 छक्के शामिल थे। रोवमन पॉवेल ने भी 35 गेंदों में 59 रन बनाए। इस पारी ने मैच का रुख पहले ही पलट दिया।

वेस्टइंडीज के इन 3 बैटर्स ने जिम्बाब्वे की धज्जियां उड़ा दीं

शिमरोन हेटमायर- 85 रन (34 गेंद)

रोवमन पॉवेल- 59 रन (35 गेंद)

शरफेन रदरफोर्ड- 31 रन (13 गेंद), नाबाद

जिम्बाब्वे की कोशिश नाकाम

जिम्बाब्वे ने 255 रन का पीछा शुरू किया, लेकिन टीम को 147 रन पर ऑलआउट हो गई। डायोन मायर्स ने 28 और कप्तान सिकंदर रजा ने 27 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिससे टीम की जीत की उम्मीदें धरी की धरी रह गईं।

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने किया कमाल

वेस्टइंडीज ने बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी जिम्बाब्वे को चारों खाने चित्त कर दिया। गुडकेश मोती ने 4 विकेट झटके, जबकि अकिल हुसैन ने 3 विकेट लिए। रिचर्ड नगारवा ने भी 2 विकेट हासिल किए। गेंदबाजों ने घातक गेंदे डालकर जिम्बाब्वे की टीम को 147 रन रन पर ही रोक दिया।

वेस्टइंडीज vs जिम्बाब्वे: प्लेयर ऑफ द मैच

इस मैच में अपनी धमाकेदार बैटिंग से जिम्बाब्वे की बॉलिंग को तहस-नहस करने वाले वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही सुपर-8 के ग्रुप ए में अब बाकी टीमों के लिए चुनौती बड़ी बन गई है, खासकर भारतीय टीम को वेस्टइंडीज की इतनी बड़ी जीत ने टेंशन दे दिया है।

वेस्टइंडीज की जीत से बदल गई पॉइंट्स टेबल

इस जीत के साथ वेस्टइंडीज पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। नेट रन रेट के हिसाब से साउथ अफ्रीका दूसरे स्थान पर है। इंडियन टीम अब तीसरे और जिम्बाब्वे चौथे नंबर पर है। भारत को अपने अगले मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी ताकि सेमीफाइनल की उम्मीदें बनी रहें।

इसे भी पढ़ें- India Semifinal Chances: अब 2 जीत भी नहीं देंगी सेमीफाइनल की गारंटी! क्या बाहर हो जाएगी टीम इंडिया

इसे भी पढ़ें- IND vs SA: क्या इस प्लेयर को बाहर रखना टीम इंडिया को पड़ा भारी, असिस्टेंट कोच का बड़ा खुलासा

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

गौतम गंभीर ने अभिषेक शर्मा से क्या कहा? देखिए साउथ अफ्रीका से हार के बाद का Video
WI vs ZIM: आज तय होगा भारत सेमीफाइनल खेलेगा या बैग पैक करना पड़ेगा?