Who Won Yesterday's IPL Match, 9th April 2026: KKR vs LSG कल का मैच कौन जीता? IPL 15वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

Published : Apr 10, 2026, 12:43 AM ISTUpdated : Apr 11, 2026, 07:47 AM IST
LSG vs KKR Match Results

सार

KKR vs LSG IPL Yesterday Match Result: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मुकाबले में कल का मैच कौन जीता, मैच का पूरा रिजल्ट, अहम लम्हे और हाइलाइट्स यहां जानें।

KKR vs LSG Match Results IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 15वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन्स में मुकाबला हुआ। इस रोमांचक मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। KKR ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 182 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे LSG ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया। मुकुल चौधरी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Who Won Yesterday's IPL Match, 10th April 2026: RR vs RCB कल का मैच कौन जीता? IPL 16वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच

मैच के हीरो: मुकुल चौधरी की तूफानी पारी

इस मुकाबले के स्टार रहे मुकुल चौधरी, जिन्होंने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के और 2 चौके लगाए और अकेले दम पर मैच का रुख पलट दिया। आखिरी ओवर में लखनऊ को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे। वैभव अरोड़ा के ओवर में पहली गेंद पर आवेश खान ने सिंगल लिया। इसके बाद मुकुल ने दूसरी और पांचवीं गेंद पर छक्के लगाए और आखिरी गेंद पर बाय का सिंगल लेकर टीम को जीत दिला दी। यह लखनऊ की लगातार दूसरी जीत रही, जबकि KKR की चार मैचों में तीसरी हार हुई।

रन चेज: अच्छी शुरुआत से दबाव तक

लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की शुरुआत अच्छी रही। एडन मारक्रम (22 रन) और मिचेल मार्श (15 रन) ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत सिर्फ 10 रन बनाकर सस्ते में पैवेलियन लौट गए। बाद में निकोलस पूरन (13 रन) और अब्दुल समद (2 रन) भी जल्दी आउट हो गए। हालांकि, ‘इम्पैक्ट सब’ आयुष बडोनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों पर 54 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इसके बाद अनुकूल रॉय ने उन्हें आउट करते हुए लखनऊ को बड़ा झटका दिया।

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 10 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल

128/7 से जीत तक: मुकुल चौधरी का कमाल

मोहम्मद शमी (1 रन) भी सुनील नरेन की गेंद पर आउट हो गए। उस समय LSG का स्कोर 128/7 था। इसके बाद मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर मैच पलट दिया और टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।

KKR की पारी: 181 रन का मजबूत स्कोर

KKR ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 4 विकेट पर 181 रन बनाए। शुरुआत अच्छी नहीं रही और फिन एलन (9 रन) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद कप्तान रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की। रहाणे ने 24 गेंदों पर 41 रन बनाए, जबकि रघुवंशी ने 33 गेंदों पर 45 रन बनाए। रिंकू सिंह सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए। अंत में कैमरन ग्रीन (32*) और रोवमैन पावेल (39*) ने 70 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 30 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Kal Ka Match Kon Jeeta, 29 April 2026: Who Won Yesterday's IPL Match SRH vs MI, जानें 41वें मैच का रिजल्ट, स्कोर, हाइलाइट्स और अवॉर्ड विनर्स