'लोकल टीम आ गई...,' योगराज सिंह ने पाकिस्तान को दिखाई असली औकात, भारत की जीत पर सकलैन ने किया था चैलेंज

Published : Mar 11, 2025, 03:38 PM IST
yograj singh

सार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्म हो गया है, लेकिन पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत को गलत बोलने से बाज नहीं आ रहे। सकलैन मुश्ताक ने भारत को चैलेंज दिया, जिसपर योगराज सिंह ने उनकी औकात दिखा दी। 

Sports Desk: ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का समापन हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 12 साल के बाद इस खिताब को अपने नाम लिखवा लिया है। अब फाइनल खत्म होने के बाद भारत और पाकिस्तान के दिग्गजों में बहस छिड़ गई है। एक तरफ जहां पाकिस्तानी क्रिकेटर्स टूर्नामेंट को लेकर सवाल उठा रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर भारतीय उनके सवाल का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। पाक के पूर्व स्पिनर सैकलन मुश्ताक ने बोला था कि यदि टीम इंडिया क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में पाक से 10-10 मैच खेले, तो हकीकत सामने आ जाएगा। इसी बात पर अब भारतीय पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने करारा उत्तर दिया है।

पाकिस्तान की उनकी औकात दिखाते हुए योगराज सिंह ने उनका इतिहास पलट कर रख दिया है। यूवी के पिता ने उन्हें भारत से सीखने की सलाह दी है। उन्हें केवल खिलाड़ी नहीं, बल्कि सरकार से भी सीख लेनी चाहिए कि देश कैसे चलाया जाता है। जब भारतीय टीम पाक के खिलाफ खेलने उतरती है, तो उसे देख ऐसा लगता है कि कोई लोकल टीम आ गई हो। उन्हें इंडिया बी के साथ मैदान में आना चाहिए।"

बुरी तरह से टूर्नामेंट से बेइज्जती होकर बाहर हो गया पाकिस्तान

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी ICC ने पाकिस्तान को दिया था, लेकिन पहले टीम 5 दिन में टूर्नामेंट से बाहर हो गई। उसके बाद पूरा पीसीबी को ही इंडिया ने आउट कर दिया और फाइनल दुबई में हुआ। यह हाइब्रिड मॉडल पर खेला गया था, क्योंकि BCCI ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते खिलाड़ियों को पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया। बाद में न टीम का कुछ हुआ और न ही मैनेजमेंट को मौका मिला।

योगराज सिंह ने पाकिस्तान को दिखाई उनकी असली औकात

इस टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी सैकलन मुश्ताक ने कुछ सवाल उठाए जिसके बाद योगराज सिंह समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में जवाब देते हुए कहा कि "सकलैन का बयान मैंने पढ़ा था। आपका मतलब क्या है? इन्हें कुछ पता नहीं है, यहां ये भी नहीं जानते कि मनोबल कैसे बढ़ाया जाता है। इन्हें बोलने के अलावा कुछ नहीं आता है ऐसे ऐसे में ही बोलती बंद हो जाती है। 78 साल में अब तक भारत से कुछ अच्छा नहीं सीखा। उन्हें मैं क्या सीखा सकता हूं? जो अपने खिलाड़ियों के ऊपर ही गाली-गलौज करते हैं, उन्हें आप क्या शिक्षा देंगे?

 

PREV

Recommended Stories

हैमिल्टन में Team India का तूफानी क्रेज! ऑकलैंड से पहुंचे फैंस, बोले आज इंडिया जीतेगा
IND vs NZ 5th T20: फ्री में मैच देखने का पूरा जुगाड़? जानिए Jio, Airtel और Vi के 3 बेस्ट रिचार्ज प्लान