इधर चहल IPL खेलने में बीजी, उधर एक्स वाइफ धनश्री ने सुपरस्टार के साथ काट दी मौज

Published : May 06, 2025, 03:51 PM ISTUpdated : May 06, 2025, 03:52 PM IST
Yuzi chahal-dhanashree verma

सार

Dhanashree Verma New song: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने बॉलीवुड एक्टर के साथ मौज कर दी है। उनका नया गाना लॉन्च हो चुका है। गाने में धनश्री का एक अलग अवतार दिखाई दे रहा है। आईए उसपर नजर डालते हैं। 

Dhanashree Verma new Song out: यूजवेंद्र चहल इस समय IPL 2025 में अपनी टीम पंजाब किंग्स के साथ पूरी तरह से व्यस्त हैं। पंजाब को पहला खिताब दिलाने के लिए वह दिनरात एक कर रहे हैं, ताकि मैदान पर उनसे कोई कमी न रह जाए। लेकिन, एक ओर इधर यूजी आईपीएल खेलने में लगे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने मौज कर दी है। उन्होंने अब बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर दिया है।

धनश्री वर्मा आए दिन अपने सॉन्ग्स और फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहती हैं। पेशे से वो एक कोरियोग्राफर हैं, जो डांस मूव्स से आग लगाती हुई दिखाई देती हैं। चहल से तलाक के बाद वह सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव नजर आती हैं। हमेशा कहीं न कहीं नई काम और चीजों को लेकर चर्चा में रहती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर धनश्री ने करके दिखाया है। उन्होंने एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है और बड़े हीरो के साथ मौज काट दी हैं।

बॉलीवुड हीरो के साथ धनश्री वर्मा ने कर दी मौज

दरअसल, यूजी की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर की हैं। जिसमें वो बॉलीवुड के फेमस एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आई हैं। उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। जिसका नाम 'टिंग लिंग सजना' हैं। इस गाने को यूट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया है। मंगलवार को धनश्री ने इसकी जानकारी अपने फैंस को दी। इसके अलावा उन्होंने अगली स्टोरी स्लाइड में गाने के अंदर के सीन को भी दिखाया है। धनश्री ने पोस्ट में कैप्शन भी लिखा “थिरकेगा कदम, झूम उठेगा मन, जब बजेगा द बैंगर डांस एंथम।”

हाल ही चहल और धनश्री के बीच हुआ है तलाक

यूजी चहल और धनश्री वर्मा ने हाल ही में तलाक की घोषणा की थी। बांद्रा कोर्ट ने उन्हें ऑफिशियल अलग होने का निर्णय सुनाया। लंबे समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी और साथ भी नजर नहीं आ रहे थे। हालांकि, इसके पीछे की मुख्य वजह का कोई ऑफिशियल पता नहीं चल पाया है। चहल और धनश्री की शादी 22 दिसंबर साल 2020 में हुई थी। लेकिन, 4 साल के बाद उन्होंने अलग होने का फैसला कर लिया।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 5 क्रिकेटर
AUS vs ENG: जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया में जड़ा पहला टेस्ट शतक, हार्दिक के स्टाइल में सेलिब्रेट कर हुए VIRAL