भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दर्ज की 12वीं जीत, पूर्व चैम्पियन चार्ल्स अडामू को दी मात

Published : Nov 23, 2019, 02:12 PM IST
भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने दर्ज की 12वीं जीत, पूर्व चैम्पियन चार्ल्स अडामू को दी मात

सार

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 34 बरस के विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीत चुके हैं । 

दुबई: भारतीय मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह ने घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैम्पियन चार्ल्स अडामू को हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की । इसके साथ ही पेशेवर सर्किट में उनका चार साल का अपराजेय अभियान कायम रहा ।

अपने प्रदर्शन से खुश हूं- विजेंदर 

ओलंपिक कांस्य पदक विजेता 34 बरस के विजेंदर डब्ल्यूबीओ एशिया पेसीफिक और ओरिएंटल सुपर मिडिलवेट खिताब जीत चुके हैं । उन्होंने आठ दौर के मुकाबले में अडामू को हराया ।

विजेंदर ने जीत के बाद कहा ,‘‘ यह अच्छा मुकाबला था । चार्ल्स अडामू अच्छा मुक्केबाज है लेकिन मैं पूरी तरह से तैयार था । मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं ।’’ विजेंदर की नजरें अगले साल विश्व खिताब जीतने पर लगी है ।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

Recommended Stories

Kumar Kushagra Team India: कौन हैं कुमार कुशाग्र? केएल राहुल की जगह टीम इंडिया में मिली एंट्री, जानें उनका क्रिकेट रिकॉर्ड
IND vs WI 5th T20: इंडिया-वेस्टइंडीज का 5वां टी20 मैच फ्री में कैसे देखें? जानें बेंगलुरु मैच का टाइम