ISSF World Cup of 2021: भारत की पहली जीत, यशस्विनी देसवाल को मिला गोल्ड मेडल, मनु भाकर ने जीता सिल्वर

Published : Mar 20, 2021, 06:52 PM ISTUpdated : Mar 20, 2021, 07:35 PM IST
ISSF World Cup of 2021: भारत की पहली जीत, यशस्विनी देसवाल को मिला गोल्ड मेडल, मनु भाकर ने जीता सिल्वर

सार

इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) शूटिंग वर्ल्ड कप 2021 (ISSF World Cup of 2021) में यशस्विनी देसवाल ने भारत के लिए पहला गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन्स इवेंट में मनु भाकर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 

स्पोर्ट्स डेस्क : इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) शूटिंग वर्ल्ड कप 2021 (ISSF World Cup of 2021) में यशस्विनी देसवाल ने भारत के लिए पहला गोल्ड अपने नाम किया। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन्स इवेंट में मनु भाकर को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मनु को सिल्वर मेडल मिला। वहीं, ब्रॉन्ज मेडल 18 साल के दिव्यांश सिंह को मिला है। बता दें कि दिल्ली में 19 मार्च से डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में वर्ल्ड कप 2021 शुरू हुआ। जिसमें शॉटगन, राइफल और पिस्टल प्रतियोगिता में अमेरिका, कोरिया, UAE और पाकिस्तान सहित लगभग 53 देशों के 297 निशानेबाजों के भाग ले रहे है। यह आयोजन 19 मार्च से 29 मार्च तक चलेगा।

भारत के इन शूटर्स पर रहेगी नजर
ISSF शूटिंग वर्ल्डकप में भारत के 57 शूटर भाग ले रहे हैं। इसमें ओलिंपिक कोटा हासिल करने वाले 15 शूटर भी शामिल हैं। 15 में से 13 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनके लिए आईएसएसएफ वर्ल्ड कप 2021 का पहला इंटरनेशनल आयोजन है। यशस्विनी ने इससे पहले 2019 में रियो डी जेनेरियो में हुए ISSF वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर टोक्यो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई किया था। यशस्विनी के अलावा मनु और मेन्स में सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। टूर्नामेंट में अन्य पदक के लिए मनु भाकर, सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा दावेदारी पेश कर रहे हैं। पिछले महीने काहिरा में आईएसएसएफ शॉटगन विश्व कप में कांस्य जीतने वाले स्कीट निशानेबाज अंगद बाजवा और मैराज अहमद खान इस बार टीम में नहीं बल्कि, अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।

भारत में ISSF विश्व कप कहां देखें
भारत में फैंस ISSF YouTube चैनल और ISSF फेसबुक पेज पर ISSF विश्व कप की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। ISSF के Vimeo पैज पर एक लाइव स्ट्रीम का भी ऑप्शन है।

PREV

Recommended Stories

Indian rowers Lakshay, Ujjwal Singh clinch historic World Cup gold
HCA hits back at 'certain elements' trying to disrupt TG20 League