
Kho Kho World Cup 2025: खो खो वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय मेंस टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में ब्राजील को 64-34 के बड़े अंतर हरा दिया है। मेंस टीम की इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत है। सभी 12 खिलाड़ियों ने अटैक और डिफेंड में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया। प्रतीक वायकर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अपना पूरा दम लगा दिया और विश्व स्तर पर अपने देश का झंडा गाड़कर एक बार फिर से हौसले बुलंद कर लिए हैं।
भारतीय मेंस टीम और ब्राजील टीम के बीच खेले गए पहले मुकाबले के ऊपर एक नजर डालें, तो शुरुआत में ही टीम इंडिया ने विपक्षी टीम के ऊपर धाबा बोल दिया था। कप्तान प्रतीक वायकर टॉस हार गए, जिसके बाद ब्राजील के कप्तान ने उन्हें डिफेंड करने के लिए कहा। टीम इंडिया ने पहले टर्न में 2 ड्रीम रन लेकर ब्राजील को 18 अंकों पर ही रोक दिया। दूसरे टर्न में अटैक करने उतरी भारतीय टीम के अटैकरों और वजीर ने ब्राजील के डिफेंडर पर कहर बरपाया और कुल 7 मिनटों में 34 पॉइंट्स हासिल कर लिए। भारत ने पहले टर्न में 2 ड्रीम रन लिए थे, जिसके कारण उनका स्कोर 36 हो गया।
तीसरे टर्न में भी ब्राजील के अटैक को हावी नहीं होने दिया और केवल 18 अंकों पर रोक दिया। इतना ही नहीं, इस टर्न में भी टीम इंडिया ने 2 ड्रीम रन अपने नाम किए और बढ़त को 38-34 पर खत्म किया। इस टर्न में भारतीय मेंस खिलाड़ियों ने पूरी तरह से विपक्षी टीम को मैच से बाहर कर दिया। चौथे टर्न में भी कमाल का लय जारी रखा और अटैक करते हुए 64 अंक हासिल कर लिए और मुकाबले को 64-34 से अपने नाम कर लिया।
Kho Kho 2025: भारतीय छोरियों ने साउथ कोरिया को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की पहली जीत
इंडियन मेंस टीम का तीसरा मुकाबला 15 जनवरी, बुधवार को पेरू के साथ होगा। प्रतीक वायकर की टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज करके अपने क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करनी चाहेगी। भारतीय मेंस टीम ए ग्रुप में हैं। इस ग्रुप में भारत के अलावा नेपाल, ब्राजील, भूटान और पेरू समेत कुल 5 टीमें शामिल हैं। टॉप 2 में रहने वाली टीम क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाएगी।
यह भी पढ़ें: Kho Kho World Cup 2025: कोच मुन्नी जून ने टीम इंडिया की तैयारी पर खोले राज
Get the latest updates, news, and schedules for Kho Kho World Cup 2025 in Hindi. Stay informed today!