Men's hockey World Cup 2023 : मेंस हॉकी के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे यह 10 रोचक तथ्य

Published : Jan 09, 2023, 03:43 PM ISTUpdated : Jan 09, 2023, 04:13 PM IST
Men's hockey World Cup 2023 : मेंस हॉकी के बारे में आप भी नहीं जानते होंगे यह 10 रोचक तथ्य

सार

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत बस कुछ ही दिनों में होने वाली है। इस बार यह टूर्नामेंट ओडिशा में खेला जाएगा। ऐसे में इससे पहले हम आपको बताते हैं मेंस हॉकी से जुड़े कुछ अजीब और रोचक तथ्य।

स्पोर्ट्स डेस्क : हमारे देश में जितना प्यार क्रिकेट को दिया जाता है उतना ही प्यार और सपोर्ट अन्य खेल जैसे- हॉकी, बैडमिंटन और टेनिस को भी मिलता है और इनके खिलाड़ियों को भी बेशुमार प्यार किया जाता है। ऐसे में हॉकी प्रेमियों के लिए मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 13 जनवरी से होने वाली है। जिसमें 16 टीमें हिस्सा लेंगी और 29 जनवरी तक कुल 44 मैच खेले जाएंगे। जिसका आयोजन ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम और बिरसामुंडा इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होगा। ऐसे में इस महालीग के शुरू होने से पहले हम आपको बताते हैं हॉकी से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जिनके बारे में आपको जरूर जाना चाहिए...

मेंस हॉकी से जुड़े रोचक तथ्य
1) चार बार की चैंपियन पाकिस्तान आज तक की सबसे सफल विश्व कप टीमों में से एक रही है। लेकिन 2023 संस्करण के लिए क्वालीफाई करने में असफल रही। 2014 के बाद यह पाकिस्तान की विश्व कप में दूसरी अनुपस्थिति है। 

2) 2023 पुरुष हॉकी विश्व कप चौथा अवसर होगा जब भारत प्रमुख FIH टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। इससे पहले मुंबई 1982, दिल्ली 2010 और ओडिशा 2018 पिछली तीन बार भारत ने इस आयोजन की मेजबानी की थी। ये किसी भी देश द्वारा की जाने वाली सबसे ज्यादा बार मेजबानी है। वहीं, भारत लगातार दो बार हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने वाला पहला देश है।

3) 2023 मेंस हॉकी विश्व कप अपने 50 साल पूरे होने का जश्न मनाएगा। इस लीग की स्थापना 1971 में हुई थी। इस लीग को 52 साल हो गए है।

4) यह पहली बार है कि पुरुषों का हॉकी विश्व कप दो शहरों में आयोजित किया जा रहा है - ओडिशा का भुवनेश्वर और राउरकेला। इसके लिए भव्य वर्ल्ड कप विलेज तैयार किया गया है।

5) 1982 के बाद से, यह पहला मौका होगा जब भारत हॉकी विश्व कप में पदक विजेता के रूप में खेलेगा। इससे पहले भारतीय पुरुष टीम ने 2021 में टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। जिसके साथ ओलंपिक पोडियम पर लौटने का भारत का 41 साल का इंतजार खत्म हुआ।

6) भारत ने अबतक केवल एक बार हॉकी विश्व कप जीता है। 1975 में कुआलालंपुर, मलेशिया में फाइनल में भारत ने पाकिस्तान पर 2-1 से जीत के साथ ट्रॉफी जीती थी।

7) राउरकेला में बना बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम अब 20,000 की क्षमता वाला भारत का दूसरा सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है। वहीं, भारत में चंडीगढ़ का स्टेडियम 30,000 क्षमता के साथ देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है।

8) राजिंदर सिंह हॉकी विश्व कप में टॉप स्कोरर के रूप में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्होंने बॉम्बे में 1982 के विश्व कप में 12 गोल किए थे।

9) बेल्जियम के जॉन-जॉन डोहमेन सबसे अधिक कैप्ड खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा मैच खेले है। 2023 विश्व कप में वह 436 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले हैं।

10) 2023 मेंस हॉकी वर्ल्ड कप सीजन किसी एशियाई देश में सातवां आयोजन है। लेकिन तीनों मेजबान - भारत, पाकिस्तान और मलेशिया में से कोई भी कभी भी ट्रॉफी जीतने में कामयाब नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें: ये है भारत की 10 सबसे हॉट फीमेल एथलीट्स, एक तो है क्रिकेटर की वाइफ

SA20 2023: विदेशी लीग में आईपीएल फ्रेंचाइजी का जलवा, जानें साउथ अफ्रीका में किसकी टीम- किस नाम से खेलेगी

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday’s Cricket Match, SL vs NZ: कल का मैच कौन जीता, T20 World Cup Result श्रीलंका vs न्यूजीलैंड
T20 WC 2026: इंग्लैंड सपोर्टर से स्टेडियम में भिड़ा पाकिस्तानी फैन, वीडियो वायरल!