टोक्यो ओलंपिक में टीम इंडिया को स्पॉन्सर करेगा MPL, डेढ़ साल में IOA को मिलेंगे 8 करोड़ रुपए

अमूल भी टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए आईओए का समर्थन करने के लिए आगे आया है। अमूल का प्रायोजन 31 दिसंबर, 2021 तक के लिए है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 17, 2021 12:48 PM IST / Updated: Jun 17 2021, 06:32 PM IST

स्पोर्ट्स डेस्क.  इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और सिक्रेटरी जनरल राजीव मेहता ने बताया कि आईओए ने एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन के साथ टोक्यो ओलंपिक खेलों, 2022 एशियाई खेलों (Asian Games) और राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) के लिए प्रिंसिपल स्पॉन्सर के रूप में एक समझौता हुआ है। MPL ने IOA के साथ डेढ़ साल (31 दिसंबर, 2022) के लिए विशेष ऑफर के साथ हाथ मिलाया है।

इसे भी पढ़ें- Tokyo Olympics 2021: 10 हजार या 50 फीसदी दर्शकों को मिल सकती है एंट्री, जापान सरकार लेगी फैसला

उन्होंने बताया कि इस प्रायोजन के माध्यम से एमपीएल, आईओए को 8 करोड़ रुपए का पेमेंट करेगा। इसके अलावा 2022 एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल भी उनके द्वारा आपूर्ति की जाएगी।  

अमूल ने किया समर्थन
उन्होंने बताया कि पिछले खेलों में हमारा समर्थन करने वाली अमूल भी टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों के लिए आईओए का समर्थन करने के लिए आगे आया है। अमूल का प्रायोजन 31 दिसंबर, 2021 तक के लिए है इस दौरान वो 1 करोड़ देगा। उन्होंने कहा कि हम आने वाले हफ्तों में और भी अच्छी खबरें मिलने की उम्मीद हैं। क्योंकि कुछ और स्पॉन्सर के साथ बातचीत चल रही है।
 

Share this article
click me!