सचिन की इस ट्रिक से रोमांचक बन सकता है टेस्ट क्रिकेट

Published : Aug 25, 2019, 03:42 PM IST
सचिन की इस ट्रिक से रोमांचक बन सकता है टेस्ट क्रिकेट

सार

 सचिन तेंदुलकर ने वनडे और टी-20 की तरह ही टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए एक राय दी है। सचिन ने अपनी बात के समर्थन में लॉर्ड्स में हुए एशेज के मैच का जिक्र किया। 

मुंबई.  सचिन तेंदुलकर ने वनडे और टी-20 की तरह ही टेस्ट क्रिकेट को रोमांचक बनाने के लिए एक राय दी है। उन्होंने रविवार को कहा कि टेस्ट क्रिकेट अच्छी पिचों पर खेला जाए, तो ये फॉर्मेट भी काफी रोमांचक हो सकता है। उन्होंने कहा कि पांच दिन के इस क्रिकेट में 22 गज की पिच काफी अहम होती है।

 मुंबई हाफ मैराथन के मौके पर पहुंचे सचिन ने अपनी बात के समर्थन में लॉर्ड्स में हुए एशेज के मैच का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस पिच पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। हालांकि, दुर्भाग्य से स्मिथ चोटिल हो गए।  

'लोग अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी देखना चाहते हैं'
सचिन ने कहा, टेस्ट की अहमियत पिच पर डिपेंड करती है। अगर पिच अच्छी होती है तो क्रिकेट कभी भी उबाऊ नहीं होता। इससे मैच के दौरान हमेशा रोमांचक क्षण देखने को मिलेंगे। अच्छी गेंदबाजी और अच्छी बल्लेबाजी होगी और यही लोग देखना चाहते हैं। 

PREV

Recommended Stories

MS Dhoni Viral Video: साक्षी के साथ माही का मजेदार प्रैंक, आइसक्रीम खिलाने के बहाने कर दी शरारत
वेस्टइंडीज ने खोली टीम इंडिया की पोल! क्यों श्रेयस अय्यर से बेहतर कप्तान साबित हुए रोहित-सूर्या?