IPL 2026 Player Vaibhav Sooryavanshi : क्या वैभव सूर्यवंशी की अब विराट कोहली की टीम से होगी सबसे बड़ी टक्कर? क्या IP,L 2026 में वैभव को मिलेगा ऑरेंज कैप। आखिर कौन है वो बल्लेबाज़ जिससे दंग रह गए एबी डिविलियर्स? वैभव की पारी पर क्यों गूंज रहा है पूरा क्रिकेट जगत?
Rajasthan Royals opener Vaibhav Sooryavanshi : दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स 15 साल के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ़ एलिमिनेटर मैच में वैभव की सनसनीखेज पारी देखकर डिविलियर्स काफ़ी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि 15 साल की उम्र में इतनी शांति और खेल की समझ रखना कमाल की बात है।
वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली का होगा आमना सामना?
इस एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने SRH को 47 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही RR ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है, जहां उनका सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच जीतने वाली टीम इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के फाइनल में पहुंचेगी, जहां पहले से ही डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) इंतज़ार कर रही है।
डिविलियर्स बोले-15 साल के लड़के ने मचाया तहलका
एक इंटरव्यू के दौरान डिविलियर्स ने बताया कि SRH के कप्तान पैट कमिंस और उनके गेंदबाज़ लगातार अपनी रणनीति बदल रहे थे, लेकिन वैभव पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।
डिविलियर्स ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी की पारी में सबसे खास बात यह थी कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वह इतने दबाव में भी बिल्कुल शांत और फोकस्ड था। पैट कमिंस और सनराइजर्स हैदराबाद उसकी लय बिगाड़ने के लिए लगातार फील्ड बदल रहे थे, अपनी गेंदों की लेंथ में बदलाव कर रहे थे, लेकिन वह पूरी पारी के दौरान अपनी ही धुन में मगन रहा।"
15 साल के सूर्यवंशी ने इस नॉकआउट मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए, जिसमें 12 छक्के और पांच चौके शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने 243/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
इस सीजन में सूर्यवंशी ने 15 पारियों में 45.33 की औसत और 242.85 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और चार अर्धशतक भी शामिल हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रहा है। उन्होंने अब तक 280 गेंदों का सामना करते हुए 55 चौके और 65 छक्के जड़े हैं। डिविलियर्स ने आगे कहा कि इतने बड़े नॉकआउट मैच में एक युवा खिलाड़ी की खेल को पढ़ने की क्षमता और गेंदबाज़ों के हर प्लान का जवाब देना वाकई शानदार था।
डिविलियर्स ने वैभव की विस्फोटक पारी के हुए फैन
डिविलियर्स ने कहा, "एक नॉकआउट मैच में खेल की ऐसी समझ दिखाना, वो भी इतनी कम उम्र में, काबिले-तारीफ़ है। चाहे उन्होंने शॉर्ट बॉल फेंकी हो या फिर फुलर डिलीवरी से चौंकाने की कोशिश की हो, ऐसा लगा कि वह हर प्लान के लिए तैयार था और सब पर कंट्रोल में था।" डिविलियर्स ने वैभव की विस्फोटक पारी पर भी बात की।
उन्होंने कहा, "एलिमिनेटर जैसे मैच में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन बनाना और मैदान के हर कोने में शॉट लगाना, निडर बल्लेबाज़ी का एक असाधारण प्रदर्शन था। इससे पता चलता है कि क्यों उनकी तुलना अभी से IPL के सबसे विस्फोटक खिलाड़ियों से की जा रही है।" भारत के महान क्रिकेटर अनिल कुंबले ने भी सूर्यवंशी के निडर अंदाज़ और RR के सफ़र में उनके योगदान की सराहना की।
अनिल कुंबले भी वैभव के हुए फैन
वहीं पूर्व क्रिकेटर कुंबले ने कहा, "वैभव सूर्यवंशी ने पूरे सीजन में दिखाया है कि दबाव का तो उस पर कोई असर ही नहीं होता, और यह पारी इसका एक और उदाहरण थी। सिर्फ 29 गेंदों में उसने खेल का रुख़ ही पलट दिया और सनराइजर्स हैदराबाद को शुरुआत से ही भारी दबाव में डाल दिया। पैट कमिंस और गेंदबाज़ों ने प्लान तो बनाए थे, लेकिन पहले दो ओवरों में ही उनके सारे प्लान चौपट हो गए क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि उसे गेंद कहां डालें।"
कुंबले ने आगे कहा, "15 साल की उम्र में नॉकआउट गेम में इस तरह की पारी खेलना असाधारण है। राजस्थान रॉयल्स के क्वालिफायर 2 में पहुंचने की एक सबसे बड़ी वजह इस टूर्नामेंट में उसका प्रभाव रहा है। और इस स्टेज पर ऑरेंज कैप उसके पास होना यह बताता है कि उसका सीजन कितना शानदार रहा है।