Hitler Poster: केरल में जर्मनी के वर्ल्ड कप पोस्टर पर हिटलर की तस्वीर, मचा बवाल

Published : Jun 15, 2026, 04:23 PM IST
Hitler Poster: केरल में जर्मनी के वर्ल्ड कप पोस्टर पर हिटलर की तस्वीर, मचा बवाल

सार

केरल में फुटबॉल वर्ल्ड कप के दौरान जर्मनी टीम के सपोर्ट में एक पोस्टर लगाया गया। इस पोस्टर में टीम के खिलाड़ियों के साथ एडोल्फ हिटलर की तस्वीर भी थी, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।

केरल में जर्मनी की फुटबॉल टीम के सपोर्ट में लगा एक पोस्टर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस पोस्टर में जर्मनी के दिग्गज खिलाड़ी ओलिवर कान, माइकल बल्लाक के साथ-साथ मौजूदा टीम के सुपरस्टार्स भी हैं। लेकिन इन सबके बीच, केरल में जर्मनी के फैंस ने एडोल्फ हिटलर की तस्वीर भी लगा दी, और उसे ताज भी पहनाया है। कई लोग कमेंट्स में हिटलर की तारीफ करते दिखे। हालांकि, आलोचना के बाद सोशल मीडिया से यह वीडियो हटा दिया गया है

इस बीच, जर्मनी ने ग्रुप E के अपने पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की है। टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहे कुरासाओ (Curaçao) को 7-1 के बड़े अंतर से हराया। जर्मनी के लिए गोल का सिलसिला फेलिक्स मेशा ने शुरू किया और 78वें मिनट में डेनिस उंडाव ने आखिरी गोल दागा। हालांकि, 6वें मिनट में पहला गोल खाने के बाद कुरासाओ ने 21वें मिनट में गोल कर जर्मनी को चौंका दिया था। कुरासाओ के लिए यह गोल लिवाइनो कोमेनेंसिया ने किया।

इस जीत के साथ जर्मनी ग्रुप E में पहले स्थान पर आ गया है। जर्मनी का अगला मैच 21 जून को आइवरी कोस्ट के साथ है। आइवरी कोस्ट की टीम लैटिन अमेरिकी दिग्गज इक्वाडोर को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है। यह मैच टोरंटो में सुबह 1:30 बजे खेला जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

T20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया 7वीं बार बना चैंपियन, फाइनल में इंग्लैंड को हराया
वर्ल्ड कप: ब्राजील की नॉर्वे से टक्कर, छठे खिताब पर नजरें, जापानी राजदूत ने बढ़ाया हौसला