फ्रेंच ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जीता ग्रैंड स्लैम, सबसे ज्यादा दिलचस्प है रनर-अप की कहानी

Published : Jun 08, 2026, 09:20 AM IST
Alexander Zverev

सार

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फ्रेंच ओपन फाइनल में किस खिलाड़ी को हराया? ज्वेरेव ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब किस टूर्नामेंट में जीता? महिला सिंगल्स का फ्रेंच ओपन 2026 खिताब किसने जीता? रनर-अप माजा च्वालिंस्का को कितनी प्राइज मनी मिली?

पेरिस: जर्मनी के युवा टेनिस स्टार और दुनिया के नंबर 3 खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने आखिरकार अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीत ही लिया। रविवार को फ्रेंच ओपन के फाइनल में उन्होंने इटली के फ्लेवियो कोबोली को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में हराकर अपने सबसे बड़े सपने को पूरा किया। पुरुष सिंगल्स का यह खिताबी मुकाबला 4 घंटे से भी ज़्यादा चला। इस मैराथन मैच में ज्वेरेव ने कोबोली को 6-1, 4-6, 6-4, 6-7(5-7), 6-1 से मात दी। 10वीं वरीयता वाले कोबोली ने पहला सेट आसानी से गंवाने के बाद ज़बरदस्त वापसी की और मैच को 2-2 की बराबरी पर ला दिया। लेकिन आखिरी और निर्णायक सेट में ज्वेरेv ने अपना पूरा ज़ोर लगा दिया और चैंपियन बनकर ही दम लिया। इस हार के साथ कोबोली का पहला ग्रैंड स्लैम जीतने का सपना टूट गया।

ढाई साल में सिनर और अल्काराज के अलावा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी

इस जीत के साथ ज्वेरेव ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह पिछले ढाई साल (2024 से) में कार्लोस अल्काराज और यानिक सिनर के अलावा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने टेनिस की दुनिया में अपना दबदबा बना रखा था। रिकॉर्ड के मुताबिक, सिनर ने 2024 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और यूएस ओपन, 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन जीता था। वहीं, अल्काराज ने 2024 में फ्रेंच ओपन और विंबलडन, 2025 में फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन, और 2026 में ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था।

04 फाइनल बाद मिली जीत

ज्वेरेव इससे पहले 3 बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचकर हार गए थे। यह उनका चौथा फाइनल था, जिसमें उन्हें कामयाबी मिली। वह 2020 के यूएस ओपन, 2024 के फ्रेंच ओपन और 2025 के ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हार गए थे।

₹31.06 करोड़: चैंपियन बनने पर ज्वेरेव को 31.06 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

₹15.53 करोड़: रनर-अप रहे कोबोली को 15.53 करोड़ रुपये मिले।

महिला वर्ग में 19 साल की एंड्रीवा बनीं चैंपियन

पेरिस: फ्रेंच ओपन के महिला सिंगल्स का खिताब रूस की 19 साल की मिरा एंड्रीवा ने जीता है। शनिवार को हुए फाइनल में 8वीं वरीयता प्राप्त एंड्रीवा ने पोलैंड की गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से सीधे सेटों में हरा दिया। यह एंड्रीवा का भी पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है।

एंड्रीवा 2024 में फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंची थीं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने सपने को हकीकत में बदल दिया। फाइनल में उन्हें च्वालिंस्का से कोई खास चुनौती नहीं मिली। वहीं, 24 साल की च्वालिंस्का भी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंची थीं, लेकिन वह खिताब नहीं जीत सकीं।

₹31.06 करोड़: चैंपियन मिरा एंड्रीवा को 31.06 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली।

₹15.53 करोड़: रनर-अप माजा च्वालिंस्का को 15.53 करोड़ रुपये मिले।

होटल का बिल भरने के पैसे नहीं थे, अब 15 करोड़ से ज़्यादा की मालकिन बनीं च्वालिंस्का

फ्रेंच ओपन में रनर-अप रहीं माजा च्वालिंस्का की कहानी काफी दिलचस्प है। जब वह टूर्नामेंट खेलने पेरिस आई थीं, तो उनके पास स्पॉन्सर तक नहीं थे। उनकी आर्थिक हालत इतनी खराब थी कि होटल का बिल चुकाने के लिए भी पैसे नहीं थे। तब पोलैंड की एक ड्रिंक कंपनी 'ओशी' उनकी मदद के लिए आगे आई। यह वही कंपनी है जो दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी इगा स्वियातेक को भी स्पॉन्सर करती है। अब टूर्नामेंट के बाद च्वालिंस्का को इनाम के तौर पर 15.56 करोड़ रुपये मिले हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

विराट कोहली को लेकर साहिबा बाली ने जाहिर की दिली इच्छा, बोलीं कब होगी ख्वाहिश पूरी
13 की उम्र में करोड़ों मिलने के बाद भी खुश नहीं थे वैभव सूर्यवंशी, दिन-रात खाए जा रहा था 1 ही सवाल