
किसी के सामने जर्मनी की कंपनी में अच्छी नौकरी का ऑफर हो और दूसरी तरफ शतरंज की 64 खानों वाली दुनिया में अपना सपना पूरा करने का जुनून... तो फैसला आसान नहीं होता। लेकिन मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्री ने सुरक्षित करियर के बजाय अपने जुनून को चुना। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने भारतीय शतरंज के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। अनुज भारत के 100वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बन गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
मध्य प्रदेश के अनुज श्रीवत्री ने फिलीपींस में आयोजित 7वीं ASEAN Plus Individual Open Chess Championship जीतकर यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही वह भारत के 100वें ग्रैंडमास्टर बन गए। इतना ही नहीं, वह मध्य प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं जिन्होंने शतरंज में यह प्रतिष्ठित खिताब हासिल किया है।
India has hit a century in chess!
Exceptional isn’t it?
India is now home to a hundred chess Grandmasters!
Congratulations to Anuj Shrivatri on becoming India’s 100th Chess Grandmaster! What a wonderful achievement it is.
India reaching 100 Grandmasters is a remarkable milestone that reflects the immense talent, dedication and hard work of our players as well as the growing popularity of chess among our youth.
It is particularly heartening to see young chess talents emerging from different parts of the country and making their mark on the global stage.
May this achievement inspire many more youngsters to take up chess and pursue excellence.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 10, 2026
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव का काशी से बड़ा संदेश! श्रीकृष्ण, राम मंदिर और गोवर्धन पूजा पर क्या बोले CM?
अनुज का सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा। टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अगले आठ मुकाबलों में 7 अंक हासिल कर शानदार वापसी की। इसी प्रदर्शन ने उन्हें चैंपियन बनाने के साथ ग्रैंडमास्टर का खिताब भी दिलाया।
अनुज की कहानी का सबसे प्रेरणादायक पहलू उनका करियर से जुड़ा फैसला है। उन्होंने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से AI और मशीन लर्निंग में बीटेक किया था। इसके बाद उन्हें जर्मनी की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी मिली। लेकिन शतरंज में आगे बढ़ने के लिए उन्होंने इस नौकरी को छोड़ने का फैसला किया। उनका मानना था कि ग्रैंडमास्टर बनने के लिए रोजाना 8-9 घंटे शतरंज को देना जरूरी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अनुज को बधाई देते हुए लिखा कि भारत ने शतरंज में शतक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि देश में अब 100 ग्रैंडमास्टर होना खिलाड़ियों की प्रतिभा, मेहनत और युवाओं के बीच शतरंज की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। पीएम ने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि और युवाओं को शतरंज अपनाने के लिए प्रेरित करेगी।
भारत को पहला शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के रूप में 1988 में मिला था। करीब 38 साल बाद देश ने 100 ग्रैंडमास्टर का आंकड़ा छू लिया है। अनुज की उपलब्धि भारतीय शतरंज के बढ़ते दबदबे का संकेत है। अब भारतीय शतरंज महासंघ की नजरें 200 ग्रैंडमास्टर के लक्ष्य पर हैं।
यह भी पढ़ें: Sonia Gandhi Book: मेनका गांधी घर छोड़ने पर क्यों हुईं मजबूर? देवरानी से कैसे बिगड़े सोनिया के रिश्ते