Asian Athletics Championships: भारत की मिक्स्ड 4x400 रिले टीम ने जीता गोल्ड

Published : May 28, 2025, 09:27 PM ISTUpdated : May 28, 2025, 09:46 PM IST
Asian Athletics Championships

सार

एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह पदक जीते। 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन में रजत पदक जीता।

Asian Athletics Championships: दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन भारत ने छह पदक जीते। भारत की 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने बुधवार को गोल्ड मेडल जीता। तेजस्विन शंकर ने डेकाथलॉन स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारत पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। दो गोल्ड, चार रजत और दो कांस्य पदक भारत के खिलाड़ियों ने जीते हैं। पहले स्थान पर चीन और दूसरे पर जापान है।

भारत की 4x400 मीटर मिक्स्ड रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3:18.20 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता और अपना खिताब बरकरार रखा। संतोष कुमार तमिलारासन, रूपल चौधरी, विशाल थेन्नारसु कयालविझी और सुभा वेंकटेशन ने शुरुआत से लेकर अंत तक बढ़त बनाए रखी।

भारतीय चौकड़ी ने चीन (3:20.52 सेकंड) और श्रीलंका (3:21.95 सेकंड) को पीछे छोड़ दिया। चीन ने सिल्वर और श्रीलंका ने कांस्य पदक जीता। चैंपियनशिप में भारत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले गुलवीर सिंह ने पहले दिन पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में सोना जीता था।

तेजश्विन शंकर और प्रवीण चित्राले ने जीता सिल्वर

भारत के प्रवीण चित्रावेल ने पुरुषों की ट्रिपल जंप में रजत पदक जीता है। प्रवीण ने 16.90 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। चीन के झू ने 17.06 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता। तेजस्वीन शंकर ने डेकाथलॉन में रजत पदक जीता।

रूपल चौधरी ने जीता रजत पदक

रूपल चौधरी ने महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उन्होंने 52.68 सेकंड का समय निकाला और जापान की नानाको मात्सुमोतो (52.17 सेकंड) से पीछे रहीं, जबकि उज्बेकिस्तान की जोनबीबी हुकमोवा ने कांस्य पदक (52.79 सेकंड) जीता।

विशाल थेन्नारसु कयालविजी ने पुरुषों की 400 मीटर दौड़ में 45.57 सेकंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकाला और कड़े मुकाबले वाले फाइनल में चौथे स्थान पर रहे। हालांकि वे पदक से चूक गए, लेकिन उनके प्रदर्शन ने बाद में दिन में भारत की 4x400 मीटर रिले दौड़ में सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता

भारत की पूजा ने महिलाओं की 1500 मीटर दौड़ में 4:10.83 का समय लेकर रजत पदक जीता। वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। चीन की ली चुनहुई (4:10.58) ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि जापान की टोमाका किमुरा ने कांस्य पदक जीता।

पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में यूनुस ने जीता कांस्य

यूनुस शाह ने पुरुषों की 1500 मीटर दौड़ में 3:43.03 का समय लेकर कांस्य पदक जीता। दौड़ में जापान के काजुतो लिजावा (3:42.56, व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ) ने जीत हासिल की, जबकि दूसरे स्थान पर दक्षिण कोरिया के जेयुंग ली (3:42.79) रहे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

देश के वो 5 सबसे अमीर एथलीट...जिनकी कमाई देख पकड़ लेंगे सिर, लिस्ट में 3 महिला शामिल
3 साल की उम्र में बच्चे ढंग से नहीं लिख पाते ABC, ये धुरंधर बना शतरंज का सूरमा