
India Asian Games Schedule: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पहले दिन दो सिल्वर मेडल के साथ शानदार शुरुआत की। अब सोमवार, 21 सितंबर को भारतीय खिलाड़ी कई खेलों में मैदान पर उतरेंगे। दूसरे दिन भारत की नजर शूटिंग, MMA, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग जैसे बड़े इवेंट्स पर होगी। भारतीय खिलाड़ियों से एक बार फिर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स यानी MMA में सुचिका तरियाल महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून के खिलाफ उतरेंगी। सुचिका क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतकर भारत का मेडल पहले ही पक्का कर चुकी हैं। अब उनकी नजर सेमीफाइनल जीतकर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। अगर वह फाइनल में पहुंचती हैं तो उनके पास गोल्ड मेडल जीतने का मौका होगा।
और पढे़ं- Asian Games 2026: पूरी दुनिया में छा गई ये तिकड़ी, भारत की बेटियों ने रच दिया इतिहास
एशियन गेम्स 2026 में टेबल टेनिस में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दूसरे दिन का बड़ा आकर्षण होगा। महिला और पुरुष, दोनों वर्गों में भारतीय टीमें पाकिस्तान का सामना करेंगी। भारतीय महिला टीम सुबह 6:15 बजे पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप एफ मुकाबले में उतरेगी। वहीं, पुरुष टीम शाम 3:30 बजे पाकिस्तान से भिड़ेगी।
सुबह 6:15 बजे: पुरुष 10 मीटर एयर राइफल- हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल
सुबह 6:15 बजे: महिला टेबल टेनिस- भारत बनाम पाकिस्तान
सुबह 8:00 बजे: MMA- सुचिका तरियाल का सेमीफाइनल
सुबह 9:00 बजे: 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
सुबह 9:30 बजे: महिला हॉकी- भारत बनाम इंडोनेशिया
सुबह 9:45 बजे: पुरुष कबड्डी- भारत बनाम जापान
सुबह 11:30 बजे: पुरुष बैडमिंटन- भारत बनाम बांग्लादेश
दोपहर 2:45 बजे: बॉक्सिंग- सुमित का मुकाबला
शाम 3:30 बजे: पुरुष टेबल टेनिस- भारत बनाम पाकिस्तान
शाम 4:15 बजे: महिला कबड्डी- भारत बनाम बांग्लादेश
1. एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारत किन खेलों में उतरेगा?
भारत शूटिंग, MMA, टेबल टेनिस, हॉकी, कबड्डी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग समेत कई खेलों में हिस्सा लेगा।
2. 21 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला किन खेलों में होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीम इवेंट में मुकाबला होगा।
3. MMA में भारत की ओर से कौन खेलेगा?
सुचिका तरियाल महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।