Asian Games 2026 Medal Tally: चीन से भारत तक, अबतक सबसे ज्यादा मेडल जीतने वाले टॉप-5 देश

Published : Oct 05, 2026, 09:40 AM IST

Asian Games Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 में अलग-अलग खेलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कई देशों के खिलाड़ी अपने देश के लिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत रहे हैं। आइए जानते हैं एशियन गेम्स 2026 की मेडल टैली...

PREV
15
चीन ने जीते सबसे ज्यादा मेडल

एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली में चीन पहले नंबर पर है। चीन ने अब तक कुल 338 मेडल जीते हैं। इनमें 167 गोल्ड, 89 सिल्वर और 82 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। चीन गोल्ड मेडल के मामले में बाकी सभी देशों से काफी आगे है। उसके नाम 167 गोल्ड मेडल हैं, जो उसकी शानदार प्रदर्शन को दिखाता है।

25
जापान दूसरे नंबर पर

एशियन गेम्स 2026 मेजबान जापान मेडल टैली में दूसरे नंबर पर है। जापान ने अब तक कुल 262 मेडल जीते हैं। इनमें 82 गोल्ड, 90 सिल्वर और 90 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। जापान के पास चीन से ज्यादा सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल हैं, लेकिन गोल्ड मेडल की संख्या कम होने की वजह से वह दूसरे नंबर पर है।

35
साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर

इस लिस्ट में साउथ कोरिया तीसरे नंबर पर है। साउथ कोरिया ने कुल 147 मेडल अपने नाम किए हैं। इनमें 37 गोल्ड, 43 सिल्वर और 67 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। साउथ कोरिया के खिलाड़ियों ने कई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है, जिसकी वजह से वह भारत से आगे है।

और पढे़ं- भारत-पाकिस्तान मैच में दिखा अलग नजारा, क्रिकेट में हैंडशेक नहीं और हॉकी में खिलाड़ियों ने लगाया गले

45
85 मेडल के साथ भारत चौथे नंबर पर

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अब तक कुल 85 मेडल जीते हैं और मेडल टैली में चौथे नंबर पर है। भारत के खाते में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, शूटिंग, बॉक्सिंग, हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी समेत कई खेलों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत के लिए हॉकी और क्रिकेट में गोल्ड मेडल खास रहे हैं। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भी देश के लिए मेडल जीते हैं।

55
उज्बेकिस्तान पांचवें नंबर पर

मेडल टैली में उज्बेकिस्तान पांचवें नंबर पर है। उसने अब तक कुल 70 मेडल जीते हैं। उज्बेकिस्तान के खाते में 21 गोल्ड, 25 सिल्वर और 24 ब्रॉन्ज मेडल हैं। गोल्ड मेडल के मामले में वह भारत के बराबर है, लेकिन कुल मेडल कम होने की वजह से भारत से नीचे है।

एशियन गेम्स 2026 मेडल को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली में कौन पहले नंबर पर है?

चीन 338 मेडल के साथ पहले नंबर पर है।

2. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने कितने मेडल जीते हैं?

भारत ने कुल 85 मेडल जीते हैं, जिसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

3. एशियन गेम्स 2026 मेडल टैली में भारत का कौन सा नंबर है?

भारत 85 मेडल के साथ चौथे नंबर पर है।

Read more Photos on

Recommended Stories