जानें क्यों फुटबॉल के सुपरस्टार रोनाल्डो पर दर्ज हुआ केस? भारत में होगा तो मच जाएगा बहुत बड़ा बवाल

Published : Nov 29, 2023, 03:10 PM ISTUpdated : Nov 29, 2023, 03:20 PM IST
Cristiano Ronaldo

सार

दुनिया के दिग्गज फुटबाल प्लेयर क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोनाल्डो पर बिनेंस को प्रमोट करने की वजह से यह केस दर्ज किया गया है। 

Cristiano Ronaldo. वर्ल्ड के सबसे शानदार फुटबाल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर मुकदमा दर्ज किया गया है। यह खबर आग की तरह से फैली और रोनाल्डो के चाहने वालों को मायूसी हाथ लगी। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि फुटबाल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो बिनेंस को बढ़ावा देने के मामले में फंस गए हैं। बीते 27 नवंबर को फ्लोरिडा की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर क्यों दर्ज हुआ मुकदमा

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस मामले में शिकायत करने वाले माइकल सिजेमोर, मिकी वोंगडारा और गॉर्डन लुईस का दावा है कि रोनाल्डो की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म बिनेंस को क्रिस्टियानो रोनाल्डो प्रमोट करते हैं। याचिकाकर्ताओं ने कहा कि यह प्लेटफार्म मनी-लॉन्ड्रिंग को रोकने का उपाय नहीं करता है। माना जा रहा है कि बिनेंस एक्सचेंज को हाल ही में 4.3 बिलियन डॉलर का भुगतान करना पड़ा था।

रोनाल्डो के खिलाफ क्या शिकायत की गई है

रिपोट्स के अनुसार रोनाल्डो ने बिनेंस के साथ अनरजिस्टर्ड शेयर्स की बिक्री को बढ़ावा दिया है, जिससे याचिकाकर्ताओं को घाटा हो गया है। जान लें कि बिनेंस एक्सचेंज और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बीच 2022 में डील फाइनल की गई थी। रोनाल्डो ने बिनेंस को प्रमोट करने की शुरूआत कर दी। शिकायत में कहा गया है कि रोनाल्डो के प्रचार ने उनके लाखों चाहने, फैंस और समर्थकों ने बिनेंस प्लेटफॉर्म पर इंवेस्ट किया। इससे बिनेंस ने अन रजिस्टर्ड शेयर बेचे और यह तभी संभव हुआ, जब रोनाल्डो ने कंपनी का प्रमोशन किया।

क्या है बिनेंस एक्सचेंज

बिनेंस एक क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज कंपनी है। इसकी स्थापना 2017 में की गई थी। बिनेंस ऑल्टक्वायन पर फोकस करने वाली कंपनी है। इस प्लेटफॉर्म पर बिटक्वाइन टू बिटक्वाइन ट्रेड किया जा सकता है। यह कंपनी करीब 350 तरह की क्रिप्टो करेंसी और वर्चुअल टोकंस के बिजनेस से जुड़ी है।

यह भी पढ़ें

फुटबॉल लीजेंड डेविड बेकहम का मुंबई में हुआ स्पेशल वेलकम, अंबानी परिवार ने किया सुस्वागतम्

PREV

Recommended Stories

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे आज, कब-कहां-कैसे देखें मैच?
Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने इस टीम के कप्तान, इन 17 खिलाड़ियों को भी मिला मौका