'मेडल हरियाणा दिलाए, बड़े खेल गुजरात को क्यों?' कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 पर सियासत!

Published : Aug 05, 2026, 10:11 AM IST
commonwealth games 2030

सार

दीपेंद्र हुड्डा ने खेल आयोजनों के लिए गुजरात को प्राथमिकता देने पर सवाल उठाया। कॉमनवेल्थ गेम्स में सेना के जवानों ने 46% पदक जीते। 21 अगस्त को नीरज चोपड़ा लॉज़ेन डायमंड लीग में उतरेंगे। एक पाकिस्तानी बॉक्सर ग्लासगो में लापता हो गया है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और हरियाणा के नेता दीपेंद्र हुड्डा ने केंद्र सरकार पर बड़ा सवाल दागा है। उन्होंने पूछा है कि जब इंटरनेशनल लेवल पर भारत के लिए मेडल हरियाणा के एथलीट जीतते हैं, तो बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी के लिए गुजरात को ही क्यों चुना जाता है? मंगलवार को उन्होंने संसद परिसर में पोस्टर दिखाकर अपना विरोध जताया।

हुड्डा ने कहा, 'पिछले 15-20 सालों में भारत ने जितने भी इंटरनेशनल मेडल जीते हैं, उनमें से करीब 50% हरियाणा के खिलाड़ियों की देन है। अगर देश में स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर लाखों-करोड़ रुपए खर्च करने हैं, तो वो जगह हरियाणा होनी चाहिए। लेकिन हो ये रहा है कि मेडल जीतने के लिए हरियाणा चाहिए और सारी योजनाएं और गेम्स गुजरात जा रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हमें खुशी है कि भारत 2030 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी कर रहा है। लेकिन इसके लिए हरियाणा पर विचार किया जाना चाहिए था। कम से कम हरियाणा को सह-मेजबान राज्य (co-host state) तो बना ही दीजिए।' अब देखना होगा कि केंद्र सरकार इस पर क्या फैसला लेती है।

गौरतलब है कि हाल के सालों में 2023 का ICC वनडे वर्ल्ड कप, 2026 का T20 वर्ल्ड कप और पिछले दो IPL फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही हुए हैं।

कॉमनवेल्थ मेडल्स में 46% हिस्सेदारी सेना की!

नई दिल्ली: इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 39 मेडल जीते हैं, जिनमें से 46% मेडल भारतीय सेना से जुड़े एथलीट्स ने हासिल किए हैं। इनमें 16 भारतीय सेना और 2 नौसेना के जवान शामिल हैं।

भारतीय सेना ने 'X' पर जानकारी दी, 'भारतीय सेना के 20 जवान गेम्स में शामिल हुए थे, जिनमें से 16 ने मेडल जीते हैं।' इन 16 मेडल्स में 8 गोल्ड, 7 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। बॉक्सिंग स्टार प्रीति, जैस्मीन, साक्षी, अरुंधति, सचिन, अंकुश, जूडो खिलाड़ी हर्ष और पैरा-एथलीट सोमन जैसे कई खिलाड़ी भारतीय सेना में हवलदार और सूबेदार के तौर पर सेवा दे रहे हैं।

लॉज़ेन डायमंड लीग: नीरज के सामने होगी कड़ी चुनौती

लॉज़ेन (स्विट्जरलैंड): 21 अगस्त को होने वाली लॉज़ेन डायमंड लीग में भारत के जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से कड़ी चुनौती मिल सकती है। इनके अलावा, ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वालकॉट, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स, जैकब वैडलेच और जूलियन वेबर भी इस मुकाबले में हिस्सा लेंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद पाकिस्तानी बॉक्सर ग्लासगो में लापता!

ग्लासगो: कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने आए पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्ला ग्लासगो में लापता हो गए हैं। 21 सदस्यों की पाकिस्तानी टीम की वतन वापसी से कुछ घंटे पहले ही कुदरतुल्ला के गायब होने की बात सामने आई। उन्हें आखिरी बार सुबह 2 बजे होटल के कमरे में देखा गया था। बाद में जब अधिकारियों ने कमरा चेक किया तो वो वहां नहीं थे। कुदरतुल्ला का पासपोर्ट और वापसी का टिकट अब भी टीम मैनेजर के पास है। पिछले साल इटली में ओलंपिक क्वालिफायर के दौरान भी पाकिस्तान के एक बॉक्सर रोहैब लापता हो गए थे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

भारत बनाम अर्जेंटीना हॉकी वर्ल्ड कप 2026: सेमीफाइनल के लिए कितने गोल से जीत जरूरी? जानें पूरा समीकरण
पुरुषों के बाद महिला हॉकी टीम को बड़ा झटका, शानदार प्रदर्शन के बाद भी वर्ल्ड कप से हुई बाहर