शतरंज की दुनिया का महामुकाबला भारत में, जानिए FIDE वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल

Published : Jul 21, 2025, 02:57 PM ISTUpdated : Jul 21, 2025, 03:12 PM IST
Fide-chess-World-Cup-2025-in-India

सार

Indian players in FIDE World Cup: भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक FIDE शतरंज वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में दुनिया के 206 दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

DID YOU KNOW ?
यंगेस्ट ग्रैंडमास्टर
क्या आप जानते हैं 2021 में 12 साल-04 मंथ और 25 दिन के अभिमन्यु मिश्रा ने दुनिया के यंगेस्ट ग्रैंडमास्टर का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

FIDE Chess World Cup 2025 India: भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025 तक Fide चेस वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करने को तैयार है। इस टूर्नामेंट में दुनिया के टॉप चेस खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। चेस वर्ल्ड कप 2025 में 206 खिलाड़ी नॉकआउट फॉर्मेट में प्रतियोगिता करेंगे। जहां हर राउंड में हारने वाला खिलाड़ी बाहर होता जाएगा, फिर वर्ल्ड कप 2025 के टॉप 3 कैंडिडेट खिलाड़ी 2026 कैंडीडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई हो जाएंगे। जो वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने वाले का सलेक्शन करेगा, आइए आपको बताते हैं Fide वर्ल्ड कप 2025 की डिटेल्स...

भारत में होगा Fide वर्ल्ड कप 2025 (Chess World Cup 2025 schedule)

फिडे विश्व कप की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, भारत 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक होने वाले Fide वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करेगा। इसके पीछे भारत के पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन और Fide के उपाध्यक्ष विश्वनाथन आनंद का बड़ा हाथ है। जिनकी कोशिशें से देश में शतरंज को लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है।

ये भारतीय खिलाड़ी होंगे शतरंज वर्ल्ड कप में शामिल (Indian players in FIDE World Cup)

Fide शतरंज वर्ल्ड कप 2025 में भारत के युवा खिलाड़ी गुकेश डोम्माराजू शामिल हैं, जो 18 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के Fide विश्व शतरंज चैंपियन बनें। इसके अलावा प्रज्ञानंद आर 2023 में विश्व कप के उपविजेता हैं और अर्जुन एरिगैसी, जो मौजूदा चेस वर्ल्ड लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। वहीं महिला प्रतियोगी की बात की जाए तो 2024 Fide महिला रैपिड चैंपियन में गोल्ड मेडल जीतने वाली कोनेरू हम्पी और 2024 FIDE महिला ब्लिट्ज चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली वैशाली रमेश बाबू भी इस लीग का हिस्सा बनेंगी।

कई शतरंज लीग्स को होस्ट कर चुका है भारत (FIDE World Cup 2025 News)

भारत ने हाल ही के कुछ दिनों में शतरंज के बड़े आयोजनों की मेजबानी की है, जिसमें FIDE शतरंज ओलंपियाड 2022, टाटा स्टील शतरंज इंडिया, FIDE वर्ल्ड जूनियर अंडर- 20 चैंपियनशिप 2024 और FIDE महिला ग्रां प्री का पांचवा सीजन अप्रैल 2025 में होस्ट किया था। भारतीय ग्रैंडमास्टर हम्पी ने हाल ही में FIDE महिला शतरंज विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा। उन्होंने चीन की IM सोंग युक्सिन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले के दूसरे गेम में शानदार जीत दर्ज की। 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Messi मुंबई आ रहे हैं: कोलकाता बवाल के बाद हाई अलर्ट, स्टेडियम में पानी की बोतल भी नहीं ले जा सकेंगे
'कोलकाता शर्मसार, दुनियाभर में बेइज्जती'…मेसी इवेंट में बवाल पर भड़की BJP, ममता बनर्जी की पार्टी भी नाराज