Gilberto Mora: कौन है ये 17 साल का लड़का, जिसने 96 साल पुराना वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ दिया?

Published : Jun 12, 2026, 10:10 AM IST

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मैच में मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ मेक्सिको ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। लेकिन असली कहानी 17 साल के खिलाड़ी गिल्बर्टो मोरा ने लिखी।

PREV
16
एक मैच से वर्ल्ड फेमस.. 96 साल का रिकॉर्ड तोड़ने वाला 17 साल का प्लेयर
FIFA वर्ल्ड कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। मेक्सिको ने अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। लेकिन इस मैच के नतीजे से ज्यादा चर्चा 17 साल के एक युवा खिलाड़ी की हो रही है, जिसने मैदान पर उतरते ही मेक्सिकन फुटबॉल के इतिहास में एक सुनहरा पन्ना जोड़ दिया।
26
96 साल का रिकॉर्ड ब्रेक
इस 17 साल के 'वंडर किड' का नाम है गिल्बर्टो मोरा। मेक्सिको का यह युवा मिडफील्डर FIFA वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए खेलने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी बन गया है। मोरा ने लगभग एक सदी पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मैच के 65वें मिनट में जब मोरा सब्स्टीट्यूट के तौर पर मैदान में उतरे, तो एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में मौजूद फैंस के शोर के बीच उन्होंने इतिहास रच दिया।
36
कोच के भरोसे पर खरे उतरे गिल्बर्टो मोरा
FIFA वर्ल्ड कप 2026 इस बार 48 टीमों के साथ हो रहा है। इतने बड़े टूर्नामेंट में, खासकर लाखों फैंस से भरे एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में दबाव झेलना आसान नहीं है। लेकिन मेक्सिको के हेड कोच जेवियर ने देश के सबसे होनहार युवा टैलेंट गिल्बर्टो मोरा पर पूरा भरोसा दिखाया। उन्होंने मोरा को सिर्फ 17 साल और 240 दिन की उम्र में फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर मौका दिया।
46
मैनुअल रोसास का पुराना रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले यह रिकॉर्ड मैनुअल 'चाकेटास' रोसास के नाम था। रोसास ने 1930 में हुए पहले FIFA वर्ल्ड कप में 18 साल और 134 दिन की उम्र में मेक्सिको के लिए खेला था। पिछले 96 सालों से इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया था। अब गिल्बर्टो मोरा ने इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है, जिससे पूरी फुटबॉल दुनिया की नजरें इस युवा सनसनी पर टिक गई हैं।
56
क्लब तिजुआना से वर्ल्ड कप तक का सफर
मेक्सिको के चियापास में जन्मे गिल्बर्टो मोरा बचपन से ही फुटबॉल के दीवाने थे। उन्होंने क्लब तिजुआना की यूथ एकेडमी से जुड़कर अपने खेल को निखारा। जिस उम्र में ज्यादातर खिलाड़ी यूथ फुटबॉल खेलते हैं, उस उम्र में मोरा ने अपने टैलेंट के दम पर सीनियर टीम में जगह बना ली। उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में लीगा एमएक्स (Liga MX) टीम के लिए 50 से ज्यादा सीनियर मैच खेले और कई गोल और असिस्ट किए।
66
करियर में रॉकेट स्पीड ग्रोथ में गिल्बर्टो मोरा
गिल्बर्टो मोरा का करियर ग्राफ रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ा है। उनकी असाधारण प्रतिभा को पहचानते हुए हेड कोच जेवियर ने उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड में चुना। मोरा ने 2025 की शुरुआत में ही इंटरनेशनल लेवल पर सनसनी मचा दी थी, जब वह मेक्सिको की सीनियर नेशनल टीम के लिए डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे। अब उन्होंने वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाकर खुद को फुटबॉल की दुनिया के नए सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर लिया है।
Read more Photos on

Recommended Stories