भारत-पाकिस्तान मैच में दिखा अलग नजारा, क्रिकेट में हैंडशेक नहीं और हॉकी में खिलाड़ियों ने लगाया गले

Published : Oct 05, 2026, 07:38 AM IST
India Pakistan hockey final

सार

IND vs PAK Hockey Final: क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ, लेकिन हॉकी फाइनल के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से गले मिले और खेल भावना की मिसाल पेश की।

India Pakistan Players Hug: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी मुकाबला होता है, उस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है। दोनों देशों के बीच क्रिकेट हो या हॉकी, मुकाबले में रोमांच हमेशा अपने चरम पर रहता है। एशियन गेम्स 2026 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट और हॉकी में मुकाबला देखने को मिला। हालांकि, दोनों खेलों में मैच के बाद का नजारा बिल्कुल अलग रहा। क्रिकेट में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जबकि हॉकी के फाइनल के बाद दोनों देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे से गले मिलते और हाई-फाई करते नजर आए।

हॉकी में पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड

एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मेंस हॉकी का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच मैदान पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और पाकिस्तान के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया। पाकिस्तान ने भी शानदार वापसी की और भारतीय टीम को कड़ी चुनौती दी। हालांकि, आखिर में भारत ने मुकाबला 4-3 से अपने नाम कर लिया और गोल्ड मेडल जीत लिया। इस जीत के साथ भारत के एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल हो गए। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।

भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी टीम को लगाया गले

हॉकी फाइनल खत्म होने के बाद मैदान पर एक अलग ही तस्वीर देखने को मिली। मैच में कड़ी टक्कर के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल भावना दिखाई। भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले। उन्होंने हाई-फाई किया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। इस दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। मैदान पर मुकाबला भले ही बेहद कड़ा रहा हो, लेकिन मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान दिखाया। सोशल मीडिया पर भी खिलाड़ियों की यह तस्वीर चर्चा में रही।

और पढे़ं- Asian Games 2026 Double Gold: हॉकी में भारत का डबल गोल्ड! एशियन गेम्स में रचा इतिहास, अब सीधे ओलंपिक का टिकट

क्रिकेट में नहीं हुआ हैंडशेक

वहीं, भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को नहीं मिला। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में हैंडशेक को लेकर भारतीय टीम का रुख सख्त रहा है। एशियन गेम्स 2026 के क्रिकेट फाइनल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। दोनों टीमों के बीच मैच के बाद हैंडशेक नहीं हुआ। यानी एक ही टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मुकाबलों के बाद दो अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिलीं। क्रिकेट में हैंडशेक नहीं हुआ, जबकि हॉकी में दोनों टीमों के खिलाड़ी गले मिलते नजर आए।

भारत-पाकिस्तान हॉकी को लेकर सर्च किए जाने वाले सवाल

1. भारत ने पाकिस्तान को हॉकी फाइनल में कितने रन से हराया?

हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर गोल्ड मेडल जीता।

2. क्या भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बाद हैंडशेक हुआ?

नहीं, क्रिकेट मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ।

3. हॉकी मैच के बाद भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने क्या किया?

मैच के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाई-फाई किया और गले मिलकर खेल भावना दिखाई।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Asian Games 2026: वैभव सूर्यवंशी ने किसका रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास, बने सबसे युवा गोल्ड मेडलिस्ट
Asian Games 2026: भारत के 85 मेडल पर नीता अंबानी ने दी बधाई, महिला खिलाड़ियों की जमकर तारीफ