India Vs West Indies: स्टेडियम जाने से पहले जान लें ये नियम, मैच में इन चीजों पर है सख्त पाबंदी

Published : Sep 27, 2026, 07:58 AM IST
India Vs West Indies

सार

India West Indies Match Tickets: स्टेडियम में हथियार, नुकीली चीजें, नशीले पदार्थ, पटाखे और खतरनाक केमिकल ले जाने पर सख्त मनाही है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

India vs West Indies: तिरुवनंतपुरम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए केरल क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) ने स्टेडियम में प्रतिबंधित सामान की पूरी सूची जारी की है। ऐसे में दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे घर से निकलने से पहले जरूरी सामान की जांच कर लें।

पावर बैंक से लेकर सेल्फी स्टिक तक पर रोक

स्टेडियम के अंदर पावर बैंक, सिगरेट, लाइटर, सेल्फी स्टिक और सिक्के ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा सीटी, कांच की बोतल, छाता और हेलमेट जैसी चीजों पर भी प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा जांच के दौरान इन सामानों को लेकर पहुंचने वाले दर्शकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

DSLR, लैपटॉप और टैबलेट भी नहीं ले जा सकेंगे

KCA के नियमों के मुताबिक DSLR कैमरा, वीडियो रिकॉर्डर, लैपटॉप और टैबलेट जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी स्टेडियम के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए इन वस्तुओं पर रोक लगाई गई है।

हथियार और नशीले पदार्थों पर सख्त कार्रवाई

हथियार, नुकीली वस्तुएं, नशीले पदार्थ, पटाखे और किसी भी तरह के खतरनाक रसायन या केमिकल को स्टेडियम में ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा लेजर पॉइंटर और ड्रोन के इस्तेमाल पर भी सख्त रोक रहेगी।

बाहर का खाना और शराब भी नहीं ले जा सकेंगे

दर्शक अपने साथ बाहर का खाना, डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और शराब समेत किसी भी तरह की ड्रिंक स्टेडियम के अंदर नहीं ले जा सकेंगे। प्रवेश के दौरान सुरक्षा जांच में प्रतिबंधित सामान मिलने पर उसे अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पालतू जानवर और वुवुजेला पर भी बैन

KCA की प्रतिबंधित सामान की सूची में पालतू जानवर, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट और वुवुजेला भी शामिल हैं। दर्शकों से अपील की गई है कि वे मैच के दौरान स्टेडियम के सुरक्षा नियमों का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करें।

सुबह 8 बजे से शुरू होगी कड़ी चेकिंग

मैच दोपहर 2:30 बजे शुरू होना है, लेकिन सुरक्षा जांच सुबह 8 बजे से ही शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद कार्यवट्टम की ओर केवल वैध टिकट वाले दर्शकों को जाने की अनुमति होगी। मैच के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है।

पुलिस ने दर्शकों से की सहयोग की अपील

सिटी पुलिस कमिश्नर ने भी दर्शकों से सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा नियमों का पालन करने से दर्शकों की आवाजाही और मैच आयोजन को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद मिलेगी।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

India vs West Indies ODI: कहां पार्क होगी आपकी कार और कौन सा रास्ता रहेगा बंद? जानें पूरी डिटेल
Asian Games 2026 Kabaddi: कबड्डी में भारत का बजा डंका! महिला-पुरुष टीमों ने ईरान को धूल चटाकर जीता गोल्ड