Watch Video: नीरज चोपड़ा के देसी स्टाइल डांस ने लूट ली महफिल, Indian Sports Honours Award में छा गया ओलंपियन

Published : Mar 25, 2023, 10:44 AM IST
neeraj chopra

सार

इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड 2023 का आयोजन 24 मार्च को किया गया। इस अवार्ड शो में खेल जगत और बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने बटोरी। 

Indian Sports Honours Award 2023. इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड 2023 का आयोजन 24 मार्च को किया गया। इस अवार्ड शो में खेल जगत और बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की। लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने बटोरी। नीरज चोपड़ा ने देसी स्टाइल डांस किया और महफिल लूट ली। उनके साथ कई खिलाड़ियों ने भी जमकर डांस किया।

फैंस को पसंद आया हरियाणवी डांस

सोशल मीडिया पर नीरज चोपड़ा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सिंड्रेला गाने पर नीरज चोपड़ा ने हरियाणवी अंदाज में जमकर डांस किया जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, शुभमन गिल सहित ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा भी पहुंचे और जमकर लाइमलाइट बटोरी। नीरज चोपड़ा ने हार्डी संधू के बिजली-बिजली गाने पर डांस किया।

 

 

वायरल हुआ नीरज का डांस वीडियो

नीरज चोपड़ा का डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नाचते-नाचते वे अपना कोट उतार कर हवा में लहराते हुए नाच रहे हैं। वहीं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के भी कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के साथ अभिनेत्री नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो फैंस जमकर शेयर कर रहे हैं।

 

 

क्या है इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड 2023

हर साल इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स अवार्ड का आयोजन किया जाता है जिसे भारतीय खेल सम्मान के नाम से भी जाना जाता है। 1 जनवरी 2021 से लेकर 28 फरवरी 2022 तक खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस आयोजन में सम्मानित किया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो शो की ज्यूरी नें पुलेला गोपीचंद, बॉक्सर विजेंद्र सिंह, शूटिंग से अभिनव बिंद्रा, हॉकी से सरदार सिंह, एथलेटिक्स से पीटी उषा और डिज्नी हॉट स्टार के स्पोर्ट्स हेड संजोग गुप्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चटाई धूल, टी20 के इतिहास में पहली बार दी पाक को शिकस्त, मोहम्मद नबी बने जीत के हीरो

 

PREV

Recommended Stories

Who Won Yesterday's IPL Match, 17th May 2026: RCB vs PBKS, DC vs RR कल का मैच कौन जीता? प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम कौन?
Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 18 May 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानें पूरा शेड्यूल