IPL 2026 Schedule: RCB vs SRH के बीच होगा पहला मैच, IPL के शुरुआती 20 मैच का शेड्यूल जारी, कैसे बुक करें टिकट

Published : Mar 11, 2026, 07:59 PM IST
ipl 2026 match schedule

सार

IPL 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी हो गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च को RCB और SRH के मैच से होगी। पहले चरण में 16 दिनों में 20 मुकाबले खेले जाएंगे। टिकट बिक्री 26 मार्च से शुरू हो सकती है और शुरुआती कीमत 450 रुपये से होने की उम्मीद है।

IPL 2026 Schedule and Match Timings: आईपीएल (IPL) 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल बुधवार को जारी कर दिया गया है। इस सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होगी। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Sunrisers Hyderabad (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले फेज में कुल 16 दिनों के अंदर 20 मुकाबले खेले जाएंगे।

IPL 2026 Second Phase Schedule: चुनाव के बाद जारी होगा दूसरा फेज

IPL 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है। इसे देश में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद घोषित किया जाएगा। दरअसल 2008 में IPL शुरू होने के बाद जब भी भारत में आम चुनाव हुए हैं, जैसे 2009, 2014, 2019 और 2024, तब टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। इस बार भी यही रणनीति अपनाई जा रही है ताकि मैचों के आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा सके।

IPL Schedule Change: चुनाव की वजह से 2 दिन आगे बढ़ा ओपनिंग मैच

देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण IPL 2026 के ओपनिंग मैच की तारीख दो दिन आगे बढ़ा दी गई है। पहले टूर्नामेंट की शुरुआत 26 मार्च से होनी थी, लेकिन अब इसे 28 मार्च से शुरू किया जाएगा। चुनाव वाले राज्यों में चार बड़े स्टेडियम ऐसे हैं जहां IPL के मैच खेले जाने हैं:

  • M. A. Chidambaram Stadium (चेपॉक) – Chennai Super Kings का होम ग्राउंड
  • Eden Gardens – Kolkata Knight Riders का घरेलू मैदान
  • Barsapara Cricket Stadium – Rajasthan Royals का सेकेंड होम वेन्यू

इन स्टेडियमों में चुनावी गतिविधियों को देखते हुए शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

IPL 2026 Ticket Booking: टिकट कब से बुक कर सकेंगे?

IPL 2026 के टिकटों की बिक्री को लेकर भी जानकारी सामने आई है। ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow के अनुसार, मुंबई के Wankhede Stadium में होने वाले मैचों के टिकट 26 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। हालांकि, बाकी स्टेडियमों के टिकटों की बिक्री की तारीखें अभी घोषित नहीं की गई हैं।

IPL 2026 Ticket Price: टिकटों की संभावित कीमत

फिलहाल IPL 2026 के टिकटों की आधिकारिक कीमतों का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन पिछले सीजन के आधार पर कीमतों का अनुमान लगाया जा रहा है। संभावित टिकट कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं:

  • शुरुआती टिकट: लगभग 450 से 850 रुपये
  • मिड-रेंज टिकट: लगभग 900 से 3000 रुपये
  • प्रीमियम सीटें: लगभग 4000 से 18,000 रुपये
  • VIP टिकट: 19,000 रुपये या उससे अधिक
  • अंतिम कीमतें स्टेडियम, मैच और सीट कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं।

IPL Entry Rules for Kids: क्या बच्चों के लिए एंट्री फ्री है?

  • IPL मैचों में बच्चों की एंट्री को लेकर भी नियम तय हैं।
  • 2 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा।
  • 18 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ एक वयस्क का होना अनिवार्य है।
  • बच्चे को मैच के दौरान उसी वयस्क की निगरानी में रहना होगा, जिसके पास मैच का वैध टिकट हो।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

वर्ल्ड कप जीत पटना पहुंचे ईशान किशन, ट्रॉफी को मंदिर ले जाने वाले विवाद पर दिया सटीक जवाब
स्टेडियम में हार्दिक पंड्या को यह नहीं करना था, मंच पर गर्लफ्रेंड संग लेट गए- VIDEO VIRAL