IPL Auction Goa Venue: आईपीएल का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को बीसीसीआई ने एक बड़ा अपडेट दिया है। इस बार नीलामी की प्रक्रिया गोवा में होने वाली है। यह किस तारीख को होगी? इसकी पूरी डिटेल यहां पढ़ें।
फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल की तैयारियां शुरू कर दी हैं। खिलाड़ियों के ट्रायल्स, स्टाफ सिलेक्शन और रिटेंशन-रिलीज लिस्ट पर काम चल रहा है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार आईपीएल ऑक्शन गोवा में होगा। बीसीसीआई जल्द ही इसका ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेगा, लेकिन सूत्रों के मुताबिक तारीख और वेन्यू फिक्स हो चुके हैं।
25
गोवा में नीलामी, तारीख क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार आईपीएल ऑक्शन गोवा के आईटीसी होटल में होगा। बीसीसीआई 16 दिसंबर को नीलामी कराएगा, जबकि 15 दिसंबर को ऑक्शन ब्रीफिंग होगी। लॉजिस्टिक टीम ने इसका मैसेज भेज दिया है। हालांकि, फ्रेंचाइजी मालिकों को अभी ऑफिशियल जानकारी मिलना बाकी है।
35
गोवा जाने की तैयारी
बीसीसीआई ने फ्रेंचाइजियों को गोवा में 16 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन का अपडेट दे दिया है। लॉजिस्टिक टीम ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही फ्रेंचाइजी स्टाफ, प्रतिनिधियों और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल को गोवा जाने की तैयारियां करने को कह दिया है।
45
एक तरफ ऑक्शन, दूसरी तरफ वनडे मैच
खास बात यह है कि अगर 16 अक्टूबर को गोवा में आईपीएल ऑक्शन होता है, तो उसी दिन बेंगलुरु में भारत और श्रीलंका के बीच वनडे मैच भी है। एक ही दिन दो बड़े इवेंट कराना मुश्किल है। इसलिए 16 दिसंबर की तारीख के बजाय ऑक्शन को इसके आस-पास के दिनों में शिफ्ट किया जा सकता है।
55
आरसीबी पर सबकी नजरें
सभी 10 टीमों में कई बदलाव हो चुके हैं। फ्रेंचाइजियां जल्द ही रिलीज और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करेंगी। लगातार 2 साल ट्रॉफी जीत चुकी आरसीबी इस बार हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है। इसलिए सबकी नजरें आरसीबी की लिस्ट पर टिकी हैं। टीम खुद को और मजबूत करके नया रिकॉर्ड बनाना चाहती है।