
अहमदाबाद (गुजरात) [भारत], 1 जून (ANI): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या ने सोमवार को अपना पांचवां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खिताब जीतने के बाद अपनी खुशी ज़ाहिर की। उन्होंने इस उपलब्धि को "अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक" बताया।इस जीत के साथ ही क्रुणाल IPL के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक बन गए हैं। यह उनका पांचवां IPL खिताब और RCB के साथ यह उनका लगातार दूसरा टाइटल है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर क्रुणाल पंड्या यूजर लकी चार्म बोल रहे हैं। क्योंकि जब से आरसीबी ने उनको खरीदा वह लगातार ट्रॉफी जीत रहे हैं। हालांकि यह भी सच है कि आरसीबी को बैक-टू-बैक आईपीएल ट्रॉफी जिताने में क्रुणाल पंड्या का भी बहुत बड़ा हाथ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में ₹5.75 करोड़ में अपनी टीम में शामिल किया था।
बता दें कि कुणाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के साथ तीन IPL खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने मुंबईके लिए खेलते हुए 2017, 2019 और 2020 में तीन बार खिताब जीता इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के साथ जुड़े 2025 और 2026 में लगातार दो बार खिताब जीता। हालांकि 3 साल (2022–2024) लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी खेले, लेकिन वह टीम कोई खिताब नहीं जीती।
बेंगलुरु के इस ऑलराउंडर ने 2026 सीज़न में अपनी टीम के खिताब बचाने में भी महत्वपूर्ण रोल अदा किया। पंड्या ने कहा, "क्रिकेट में मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन हमेशा से ट्रॉफियां जीतना रहा है, क्योंकि चैंपियनशिप उठाने जैसा एहसास कुछ और नहीं होता. व्यक्तिगत प्रदर्शन और मैच जीतने से खुशी मिलती है, लेकिन एक टूर्नामेंट जीतना वाकई कुछ खास होता है।
क्रुणाल पंड्या ने कहा, "मैंने अपने पूरे करियर में हमेशा टीम की सफलता की कल्पना की है और मैं भाग्यशाली रहा हूं कि मैं ऐसी टीमों का हिस्सा बना जो कामयाब हुईं। ग्यारह साल में पांचवीं IPL ट्रॉफी जीतना अविश्वसनीय रूप से संतोषजनक है, मैं इस सफर और मुझे मिले मौकों के लिए आभारी हूं."
5️⃣ Finals. 5️⃣ Trophies 🏆🏆🏆🏆🏆
Krunal Pandya’s trophy cabinet just keeps getting heavier 🫡#TATAIPL | #Final | @RCBTweets | @krunalpandya24 pic.twitter.com/U6N8xAnPWU— IndianPremierLeague (@IPL) June 1, 2026