लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने 207 इंटरनेशनल मैचों में 125 गोल किए। वहीं क्लब और देश के लिए मिलाकर उनके नाम 907 गोल दर्ज हैं। बार्सिलोना, पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG), इंटर मियामी और अर्जेंटीना के लिए उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। मेसी ने अपने शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ रिकॉर्ड बनाए, बल्कि करोड़ों फुटबॉल फैंस के दिलों में भी हमेशा के लिए जगह बना ली।
लियोनेल मेसी को लेकर पूछे जाने वाले सवाल
1. लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए कितनी बड़ी ट्रॉफियां जीतीं?
मेसी ने अर्जेंटीना के लिए 4 बड़ी ट्रॉफियां जीतीं- कोपा अमेरिका 2021, फाइनलिसिमा 2022, फीफा वर्ल्ड कप 2022 और कोपा अमेरिका 2024।
2. लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए कितने गोल किए?
उन्होंने 207 मैचों में 125 गोल किए।
3. लियोनेल मेसी के नाम कुल कितने आधिकारिक गोल हैं?
क्लब और देश के लिए मिलाकर मेसी ने 907 गोल किए हैं।