5 गोल करने वाले मेसी बाहर, अब स्कालोनी का मास्टरस्ट्रोक? अर्जेंटीना की प्लेइंग XI पर सबकी नजर

Published : Jun 27, 2026, 09:33 AM IST
Lionel Messi

सार

ग्रुप में टॉप पर रहकर नॉकआउट में अपनी जगह पक्की कर चुकी अर्जेंटीना की टीम अपने आखिरी ग्रुप मैच में जॉर्डन के खिलाफ लियोनेल मेसी के बिना उतरेगी। मेसी इस मैच में बेंच पर रहेंगे।

डलास: अर्जेंटीना की टीम ग्रुप J के अपने आखिरी मैच में स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी के बिना ही मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला जॉर्डन के खिलाफ है। अर्जेंटीना पहले ही दो मैच जीतकर ग्रुप चैंपियन के तौर पर नॉकआउट में पहुंच चुकी है, इसलिए इस मैच के नतीजे से टीम पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

अर्जेंटीना ने अपने पहले मैच में अल्जीरिया को 3-0 से हराया था। इस मैच में मेसी ने वर्ल्ड कप की अपनी पहली हैट्रिक लगाई थी। इसके बाद दूसरे मैच में भी मेसी ने दो गोल दागकर टीम को जीत दिलाई थी।

पहले दो मैचों में 5 गोल कर चुके मेसी के बिना कोच लियोनेल स्कालोनी क्या रणनीति अपनाते हैं, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। स्कालोनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि मेसी की जगह स्टार्टिंग इलेवन में कौन खेलेगा। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि निको पाज़ को मौका मिल सकता है।

वहीं, नॉकआउट राउंड में अर्जेंटीना का मुकाबला केप वर्डे से होगा। पूर्व वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे को स्पेन के हाथों 1-0 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उरुग्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गई और केप वर्डे ने ग्रुप से नॉकआउट के लिए क्वालिफाई कर लिया।

खास बात यह है कि केप वर्डे पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही है। अपने पहले ही मैच में टीम ने यूरो चैंपियन स्पेन को 0-0 के ड्रॉ पर रोककर सबको चौंका दिया था। आज हुए मैच में केप वर्डे और सऊदी अरब का मुकाबला भी गोल रहित ड्रॉ पर खत्म हुआ। केप वर्डे एक भी मैच हारे बिना नॉकआउट में पहुंची है। अर्जेंटीना और केप वर्डे के बीच नॉकआउट मैच 4 जुलाई को सुबह 3:30 बजे खेला जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

वैभव सूर्यवंशी को पहले T20 में क्यों नहीं मिला मौका?
IND vs IRE Live Streaming: कहां-कैसे देखें भारत-आयरलैंड का रोमांचक मुकाबला