Neeraj Chopra Classic Highlights: नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु में 86.18 मीटर भाला फेंककर जीता खिताब

Published : Jul 05, 2025, 09:19 PM IST
Neeraj-Chopra-world-ranking-2025

सार

Neeraj Chopra Classic 2025 में नीरज चोपड़ा ने 86.18 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब अपने नाम किया। जानिए प्रतियोगिता के Highlights, Julius Yego और Rumesh Pathirage की परफॉर्मेंस और इवेंट का पूरा अपडेट।

Neeraj Chopra Classic: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने बेंगलुरु के श्री कांतेरावा स्टेडियम (Sree Kanteerava Stadium) में आयोजित Neeraj Chopra Classic 2025 में 86.18 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंककर खिताब जीत लिया। ये थ्रो नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में किया।

प्रतियोगिता के हाइलाइट्स

नीरज ने पहला प्रयास फाउल किया लेकिन दूसरे प्रयास में 82.99 मीटर थ्रो कर बढ़त हासिल की। तीसरे प्रयास में उन्होंने 86.18 मीटर फेंककर श्रीलंका के रुमेश पथिराजे (Rumesh Pathirage) से लीड वापस ली। पांचवे प्रयास में 84.07 मीटर का थ्रो कर उन्होंने अपनी बढ़त कायम रखी।

 

 

केन्या के जूलियस येगो दूसरे, श्रीलंका के पथिराजे तीसरे

प्रतियोगिता में केन्या के जूलियस येगो (Julius Yego) ने दूसरा और श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने तीसरा स्थान हासिल किया।

नीरज को मिला जोरदार स्वागत

नीरज चोपड़ा क्लासिक के थ्रोइंग ऑर्डर में नीरज 12वें नंबर पर उतरे। स्टेडियम में उनका परिचय होते ही दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। नीरज ने कहा कि वो दबाव नहीं ले रहे हैं और बस अपना बेस्ट देना चाहते हैं।

 

 

इवेंट की खास बातें

JSW Sports और नीरज चोपड़ा के संयुक्त आयोजन में इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता को World Athletics ने 'गोल्ड स्टेटस' (Gold Status) दिया। शुरुआत में इवेंट पंचकूला (हरियाणा) में होना था लेकिन बाद में इसे बेंगलुरु शिफ्ट कर दिया गया।

दिग्गज एथलीटों ने लिया हिस्सा

नीरज के अलावा अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन, चेक गणराज्य के मार्टिन कोनेक्नी, पोलैंड के सिप्रियन म्रजिगलोड, ब्राजील के लुइज मौरिसियो, जर्मनी के थॉमस रोहलर, और भारत के सचिन यादव, साहिल सिलवाल, रोहित यादव और यशवीर सिंह शामिल थे।

पार्टिसिपेंट्स में कुछ बड़े नाम चोट के कारण बाहर

ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स और एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट किशोर जेना चोट के चलते प्रतियोगिता से बाहर हो गए। पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अर्शद नदीम भी इस इवेंट का हिस्सा नहीं थे।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Aaj Kiska Match Hai: IPL Match Today 17 April 2026, आईपीएल में आज किसका मैच, जानिए आज का शेड्यूल
Who Won Yesterday's IPL Match, 16th April 2026: MI vs PBKS कल का मैच कौन जीता? IPL 24वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच