सेना में लेफ्टीनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा, जानें कितनी मिलेगी मंथली सैलरी?

Published : Oct 22, 2025, 07:47 PM IST
Neeraj Chopra Lieutinenant Colonel

सार

Neeraj Chopra Lieutinenant Colonel: भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद उपाधि से नवाजा गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपनी उपस्थिति में सम्मानित किया। नीरज ने इसके लिए शुक्रिया अदा किया है। 

Neeraj Chopra: गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा अब सेना में बड़े पद पर शामिल हो चुके हैं। जैवलिन थ्रोअर नीरज को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि प्रदान की। रक्षा मंत्री ने 22 अक्टूबर 2025 को साउथ ब्लॉक में आयोजित पीपिंग समारोह में स्टार भाला फेंक प्लेयर को प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद पद का चमचमाता प्रतीक चिन्ह ऑफिशियल रूप से प्रदान किया। इसी को लेकर नीरज ने राजनाथ सिंह के पास खास पोस्ट भी किया है। आइए जानते हैं कि उन्हें मंथली सैलरी कितनी मिलेगी।

नीरज चोपड़ा ने पोस्ट कर रक्षा मंत्री का कहा शुक्रिया

नीरज चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि,

यह सम्मान सिर्फ एक उपाधि नहीं, बल्कि मेरे देश के प्रति जिम्मेदारी है। रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी और टेरिटोरियल आर्मी का मुझे मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक प्रदान करने के लिए धन्यवाद। इस वर्दी को पहनने पर गर्व है। जय हिंद।

नीरज चोपड़ा को सेना में कितनी सैलरी मिलेगी?

रैंक के साथ-साथ नीरज की सैलरी में भी अब बढ़ोतरी हो जाएगी। इंडियन डिफेंस एकेडमी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल को 1,21,200 से लेकर 2,12,400 रुपए तक की सैलरी मिलती है। 7वें में वेतन के अनुसार यह रकम तय की गई है। इसके अलावा रिपोर्ट के अनुसार नीरज की सालाना कमाई 4 करोड़ रुपए के करीब है। फिलहाल उनकी नेटवर्थ 37 करोड़ रुपए के करीब है।

और पढ़ें- Diamond League 2025: नीरज चोपड़ा ने फाइनल में पक्की की जगह, 28 को होगा मुकाबला

नीरज चोपड़ा ने लगे हाथों हासिल की एक और उपलब्धि

भारत के राजपत्र के मुताबिक, यह नियुक्ति अप्रैल 16 को प्रभावी हुई। गोल्डन ब्वॉय कहे जाने वाले नीरज 26 अगस्त 2016 को नायाब सूबेदार के पद पर जूनियर कमिशड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में जुड़े थे। उसके करीब 2 वर्षों के बाद एथलेटिक्स में उनके कारनामे के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इतना ही नहीं साल 2021 में खेल के क्षेत्र में उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के चलते उन्हें खेल रत्न अवॉर्ड भी मिला।

नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2022 में जीता था गोल्ड मेडल

इसके अलावा दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज को साल 2021 में सूबेदार का भी मिला। साल 2020 में टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज को अगले साल 2022 में इंडियन फोर्सेस द्वारा परम विशिष्ट सेवा मेडल से नवाजा गया। साल 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया। ठीक उसी वर्ष भाला फेंक में मास्टर इस दिग्गज खिलाड़ी को देश का चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

और पढ़ें- इन 4 जगहों से करोड़ों रुपए छापते हैं गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा, नेटवर्थ देख घूम जाएगा दिमाग

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Indian rowers Lakshay, Ujjwal Singh clinch historic World Cup gold
HCA hits back at 'certain elements' trying to disrupt TG20 League