
Neeraj Chopra Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज करोड़ों भारतीय फैंस की नजरें एक बार फिर नीरज चोपड़ा पर होंगी। 8 साल बाद CWG 2026 में उतर रहे गोल़्डन बॉय का जैवलिन थ्रो मुकाबला देखने के लिए हर कोई बेताब है. आखिरी बार उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 86.47 मीटर का थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता था। ऐसा करने वाले वे पहले भारती पुरुष जैवलिन थ्रो खिलाड़ी बने थे। अब एक बार फिर जब मैदान में उतर रहे हैं, तो फैंस की नजर उन पर है। आइए जानते हैं नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो का मुकाबला कब शुरू होगा, किस चैनल पर आएगा और मोबाइल पर लाइव कैसे देखा जा सकता है...
आज यानी 30 जुलाई को नीरज चोपड़ा पुरुष जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन राउंड में उतरेंगे। पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन राउंड भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:55 बजे शुरू होगा। अगर नीरज क्वालिफिकेशन पार कर लेते हैं, तो उनका मेडल इवेंट देर रात 12:45 बजे खेला जाएगा।
अगर आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं, तो इसका सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर होगा। टीवी पर लाइव टेलीकास्ट Sony Ten 1 और Sony Ten 3 पर आएगा। इसके अलावा मोबाइल यूजर्स Sony LIV ऐप पर लॉगिन करके नीरज चोपड़ा का पूरा मुकाबला लाइव देख सकते हैं।
क्वालिफिकेशन राउंड में खिलाड़ियों के सामने पहला लक्ष्य फाइनल में जगह बनाना होगा। जो खिलाड़ी 84 मीटर या उससे ज्यादा का थ्रो करेंगे, वे सीधे मेडल राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। इसलिए आज सभी की नजर नीरज के पहले ही थ्रो पर रहेगी।
इस बार नीरज चोपड़ा के सामने चुनौती पहले से ज्यादा कठिन मानी जा रही है। पाकिस्तान के अरशद नदीम, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पाथिरागे और ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स जैसे खिलाड़ी उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ये सभी बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं और 90 मीटर से ज्यादा थ्रो करने का अनुभव रखते हैं।
पिछले कुछ समय में नीरज चोपड़ा फिटनेस से जुड़ी परेशानियों की वजह से कई बड़े टूर्नामेंट नहीं खेल पाए थे। हालांकि हाल ही में उन्होंने दोहा डायमंड लीग में वापसी की। अब कॉमनवेल्थ गेम्स उनके लिए फॉर्म में लौटने और एक बार फिर गोल्ड जीतने का बड़ा मौका है।