नीरज चोपड़ा ने रचाई शादी, क्या करती हैं पत्नी, देखें Photo

Published : Jan 19, 2025, 10:08 PM ISTUpdated : Jan 20, 2025, 12:35 AM IST
Neeraj Chopra 1

सार

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने शादी कर ली है। उन्होंने अपनी पत्नी हिमानी के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को बताया और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।

Neeraj Chopra married: देश के स्टार जेवेलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दो बार के ओलंपिक मेडल विजेता ने अपनी पत्नी के साथ फोटो शेयर कर शुभकामनाओं के लिए सबको धन्यवाद दिया है। इंस्टाग्राम पर नीरज ने अपनी पत्नी हिमानी के साथ शादी का फोटो शेयर किया है।

रविवार को इंस्टाग्राम पर नीरज ने अपने फैंन्स को एक इमोशनल नोट के साथ यह खबर साझा की। नीरज ने इंस्टाग्राम पर लिखा: जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जिसने हमें इस पल तक पहुंचाया। प्यार से बंधे हुए, हमेशा खुश।

 

 

क्या करती हैं नीरज चोपड़ा की पत्नी?

जेवेलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने अपनी जीवन संगिनी के साथ के फोटोज शेयर किए हैं तो उनकी पत्नी के बारे में जानने को लेकर काफी सर्च कर रहे हैं। नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी, फिलहाल यूएस में रहती हैं और वह पढ़ाई कर रही हैं। हिमानी का परिवार हरियाणा के सोनीपत जिले के लड़सौली गांव का रहने वाला है। नीरज की पत्नी टेनिस प्लेयर हैं। पिता चांद राम बैंक से रिटायर हैं।

इस शादी में नीरज और हिमानी के करीबी दोस्तों के अलावा दोनों के परिवारीजन ही शामिल हुए हैं। अभी तक अन्य जानकारियां सामने नहीं आयी है। नीरज के चाचा ने बताया कि नीरज और हिमानी की शादी में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को ही आमंत्रित किया गया था। उनके चाचा ने बताया कि शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में गेस्ट आएंगे। 

टोक्यो ओलंपिक में रचा था इतिहास

नीरज चोपड़ा ने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया था। हालांकि, 2024 के पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा गोल्ड पर दांव नहीं लगा सके। उनको सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। गोल्डेन ब्वाय नीरज ने 2023 के वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। अभी तक वह विभिन्न चैंपियनशिप में 10 गोल्ड और 6 सिल्वर जीत चुके हैं।

यह भी पढ़ें:

मानवता के इतिहास में दर्ज हुए वे 13 मिनट, हैदराबाद मेट्रो और 13 किलोमीटर का सफर

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

16 घंटे, 226 किलोमीटर और एक जिद…कौन हैं नंदिल सरमा, जिनकी उपलब्धि पर गर्व से भर उठे असम CM?
Who Won Yesterday's IPL Match, 15th May 2026: LSG vs CSK कल का मैच कौन जीता? IPL 59वें मैच का रिजल्ट, हाइलाइट्स और प्लेयर ऑफ द मैच