4 मेडल के साथ हरियाणा नं. 1, जानें किस राज्य ने कितने खिलाड़ी भेजे पेरिस ओलंपिक

पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने एक रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 6 पदक जीतकर 71वां स्थान हासिल किया। 24 एथलीट भेजने वाला हरियाणा 4 पदक जीतकर शीर्ष पर रहा।

Sushil Tiwari | Published : Aug 13, 2024 9:31 AM IST

पेरिस ओलंपिक में भारत की ओर से 117 एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसमें भारत ने तीरंदाजी, एथलेटिक्स, निशानेबाजी, गोल्फ, बैडमिंटन, टेनिस, कुश्ती, मुक्केबाजी, भारोत्तोलन, जूडो, नौकायन जैसी 16 खेल में भाग लिया। इसमें निशानेबाजी में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने भारत को पहला पदक दिलाया।

इसी तरह मिक्स्ड टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी मनु भाकर ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा, निशानेबाजी में 50 मीटर एयर राइफल 3पी स्पर्धा में भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने कांस्य पदक जीता। हॉकी इंडिया टीम ने भी भारत को कांस्य पदक दिलाया। आखिर में कुश्ती में भारतीय पहलवान अमन शेरावत ने भारत को कांस्य पदक दिलाया।

Latest Videos

इस तरह पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने एक रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 6 पदक जीते और पदक तालिका में भारत 71वें स्थान पर है। पिछले 2020 टोक्यो ओलंपिक में भारत ने एक स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक के साथ कुल 7 पदक जीते थे।

पेरिस 2024 ओलंपिक में खेल के आधार पर भारत द्वारा जीते गए पदकों की सूची:

एथलेटिक्स - 1 रजत

हॉकी - 1 कांस्य

निशानेबाजी - 3 कांस्य

कुश्ती - 1 कांस्य

भारत ने जिन 16 खेलों में भाग लिया, उनमें से केवल 4 खेलों में ही भारत ने पदक जीते हैं। इस बार 6 खिलाड़ी चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गए।

चौथा स्थान हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी:

अर्जुन बबुता: पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी

दीपिका कुमारी और अतानु दास - मिश्रित टीम तीरंदाजी

मनु भाकर - महिला 25 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी

मीराबाई चानू - महिला 49 किग्रा भार वर्ग भारोत्तोलन

लक्ष्य सेन - बैडमिंटन कांस्य पदक मैच

महेश्वरी चौहान और अनंत जीत सिंह नरुका - मिश्रित टीम स्कीट निशानेबाजी, कांस्य पदक मैच

राज्यवार पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ी:

राज्यवार पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों में हरियाणा पहले स्थान पर है। 24 खिलाड़ियों को पेरिस ओलंपिक में भेजकर 4 पदक जीते हैं। दूसरे नंबर पर 19 खिलाड़ियों के साथ पंजाब और 13 खिलाड़ियों के साथ तमिलनाडु तीसरे नंबर पर है। 5वें स्थान पर रहने वाले महाराष्ट्र ने भले ही 5 खिलाड़ी भेजे हों, लेकिन एक पदक जीतना उल्लेखनीय है।

कुल मिलाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के लिए 6 में से 4 पदक हरियाणा ने जीते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार 2.09 प्रतिशत आबादी वाले हरियाणा ने पेरिस 2024 ओलंपिक में भारत के कुल पदकों में 66.66 प्रतिशत का योगदान दिया है।

Share this article
click me!

Latest Videos

धारा 370 पर मोदी ने खुलेआम दिया चैलेंज #Shorts
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
दिल्ली सरकार की नई कैबिनेट: कौन हैं वो 5 मंत्री जो आतिशी के साथ लेंगे शपथ